Metro News: हरियाणा से दिल्ली का सफर होगा आसान, इस रूट पर चलेगी मेट्रो

Published On: January 27, 2026
Follow Us

Metro News: दिल्ली में प्रदूषण और ट्रैफिक जाम की समस्या को खत्म करने के लिए नमो भारत के दो नए कॉरिडोर की तैयारी तेज हो गई है। दिल्ली पानीपत-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बावल कॉरिडोर के शुरु होने से सड़कों पर गाड़ियों का बोझ कम होगा।

नमो भारत परियोजना के अंतर्गत दिल्ली-पानीपत-करनाल कॉरिडोर के शुरु होने से हरियाणा और दिल्ली के बीच का सफर आसान हो जाएगा। 136km लंबे इस रूट के जरिए दिल्ली से करनाल की दूरी सिर्फ 90 मिनट में तय होगी।
जबकि कश्मीरी गेट से मुरथल पहुंचने में सिर्फ 30 मिनट का समय लगेगा।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

इस कॉरिडोर पर सराय काले खां, कश्मीरी गेट, कुंडली, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, पानीपत और करनाल जैसे कुल 17 प्रमुख स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह कॉरिडोर न केवल आम यात्रियों को राहत देगा बल्कि सोनीपत एजुकेशन सिटी, कुंडली, बरही इंडस्ट्रियल एरिया और पानीपत रिफाइनरी जैसे बड़े इंडस्ट्रियल हब को भी सीधा जोड़कर आर्थिक विकास को गति देगा।

वहीं 92km लंबा दिल्ली-गुरुग्राम-बावल कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होकर मुनीरका और एरोसिटी होते हुए हरियाणा के बावल तक जाएगा। इसके शुरु होने से दिल्ली और बावल के बीच की यात्रा सिर्फ 1 घंटे में तय कर सकेंगे। यह कॉरिडोर गुरुग्राम, मानेसर और बावल जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे दिल्ली एयरपोर्ट और दिल्ली मेट्रो से जोड़ देगा।

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव

 

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment