Haryana : हरियाणा कृषि यूनिवर्सिटी के दो प्रोफेसर सस्पेंड, छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

Published On: February 6, 2026
Follow Us
Two professors from Haryana Agricultural University have been suspended.

Haryana : हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के दो असिस्टेंट प्रोफेसरों को छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि छात्रा विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलाजी विभाग में PHD कर रही है। छात्रा ने विश्वविद्यालय के दो असिस्टेंट प्रोफेसरों पर छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव सांगवान और नवीन कौशिक को सस्पेंड कर दिया है।

वॉट्सएप से भेजे गए आपत्तिजनक संदेश

छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे लंबे समय से परेशान किया जा रहा था और वॉट्सएप के माध्यम से आपत्तिजनक संदेश भी भेजे गए। छात्रा ने पहले बायोटेक्नोलाजी विभाग के डीन प्रो. केडी शर्मा को इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर वह सीधे कुलपति (वीसी) से मिली और आपबीती बताई। कुलपति ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत दोनों आरोपित असिस्टेंट प्रोफेसरों को निलंबित कर दिया और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जांच समिति का गठन किया।
CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश, छुट्टियों में कराएं मरम्मत कार्य 

समिति द्वारा शिकायत से संबंधित सभी तथ्यों की जांच की जा रही है, जिसमें सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपेगी। मामला सामने आने के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिसर में इसकी चर्चा है।

कार्रवाई के लिए टीम गठन

इस संबंध में आरोपित अजीव से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने न कॉल रिसीव की व न ही मैसेज का जवाब दिया। वहीं, दूसरे आरोपित का नंबर किसी से नहीं मिल पाया। विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि छात्रा की शिकायत प्राप्त होते ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए दोनों असिस्टेंट प्रोफेसर अजीव सांगवान और नवीन कौशिक को निलंबित कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए जांच समिति गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, सस्पेंडेड विधायक रेनू बाला के पति बीजेपी में शामिल 

 

हरित ऊर्जा की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम, 1 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment