Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Published On: June 15, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में सोमवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह जहां कई जिलों में बारिश हुई, वहीं दोपहर के समय तेज धूप के बाद आसमान में काले बादल छा गए। दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट में मौसम के इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली, जबकि हिसार और भिवानी में धूलभरी आंधी का असर देखने को मिला।

सुबह सोनीपत, गुरुग्राम, फतेहाबाद और सिरसा के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोनीपत और गुरुग्राम में बारिश से राहत

सोनीपत में सुबह तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के बाद कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन दोपहर होते-होते एक बार फिर मौसम खराब हो गया और बादल छा गए।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

वहीं गुरुग्राम में हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली। सेक्टर-31 की सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।

दोपहर के समय फतेहाबाद और सिरसा के डबवाली क्षेत्र में भी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की गई।

हिसार और भिवानी में चली धूलभरी आंधी

दोपहर बाद हिसार और भिवानी में तेज धूलभरी आंधी चली। कई क्षेत्रों में दृश्यता प्रभावित हुई और लोगों को सावधानी बरतनी पड़ी। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

तापमान में बढ़ोतरी, फिर भी सामान्य से कम

पिछले दो दिनों तक मौसम साफ रहने के कारण राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आगामी पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने और हल्की बारिश की गतिविधियां जारी रहने से भीषण गर्मी से फिलहाल राहत बनी रह सकती है।

इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment