Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

Published On: June 10, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में मंगलवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को शाम करीब साढ़े चार बजे तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में बने एंटी-साइक्लोन और नमी युक्त पूर्वी हवाओं के प्रभाव से यह बदलाव देखने को मिला।

मौसम में आए इस बदलाव का असर प्रदेश के कई जिलों में दिखाई दिया। सिरसा, फतेहाबाद, हांसी और चरखी दादरी में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि हिसार, झज्जर, भिवानी और महेंद्रगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। फतेहाबाद में वर्षा से पहले तेज आंधी भी चली, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

हरियाणा के सिरसा, हिसार, जींद समेत 18 जिलों में झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राजस्थान की ओर से चल रही गर्म पश्चिमी हवाओं के साथ पूर्वी दिशा से नमी युक्त हवाएं प्रदेश में पहुंचीं। एंटी-साइक्लोन की स्थिति के कारण गर्म हवाएं एक क्षेत्र में केंद्रित रहीं और वातावरण में दबाव बना। निचले स्तर पर मौजूद नमी और तापमान के बीच बने अंतर ने बादलों के विकास को बढ़ावा दिया, जिसके परिणामस्वरूप कई इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई।

मंगलवार को प्रदेश में लू का प्रकोप भी चरम पर रहा। रोहतक सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं हिसार और सिरसा में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा राज्य मे 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार एंटी-साइक्लोन का प्रभाव अभी बना रह सकता है, जिसके चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसके साथ ही राजस्थान सीमा से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अनेक जिलों में अगले तीन दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है। कुछ क्षेत्रों में लू और बारिश दोनों स्थितियां एक साथ देखने को मिल सकती हैं।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment