क्ले मॉडलिंग में आदित्या ने पाया प्रथम स्थान

Published On: April 22, 2026
Follow Us


सिरसा, 22 अप्रैल।
हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चंडीगढ़ के तत्वावधान में रेवाड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियेागिताओं में जिला सिरसा के विद्यार्थियों ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिला का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि गत 13 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं ने 13 से 15 अप्रैल के बीच हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था।

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी


जिला बाल कल्याण इकाई रेवाड़ी में आयोजित इस प्रतियोगिता में गुरु नानक पब्लिक स्कूल सिरसा के बच्चों ने अपनी मेहनत, लग्न और प्रतिभा के दम पर शानदार स्थान प्राप्त किया। बेस्ट ड्रामेबाज प्रतियोगिता में जतिन पुत्र चंद्रशेखर ने तृतीय स्थान, क्ले मॉडलिंग में आदित्या ने प्रथम समूह में प्रथम स्थान, क्ले मॉडलिंग द्वितीय समूह में संचित ने प्रथम स्थान व थाली पूजन में गुरवंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम


जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने विद्यार्थियों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, चेक करें ताजा दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment