जिला में अब तक दो लाख 28 हजार 911 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, एक लाख 40 हजार 655 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद

Published On: April 23, 2026
Follow Us

झज्जर, 23 अप्रैल। जिले की अनाज मंडियों में जारी गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


 डीसी ने कहा कि पीक सीजन के दौरान भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडियों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, छाया और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।

An Antyodaya Mela will be held in Adampur on August 10 for the remaining beneficiaries under the Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Yojana 2.0.
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना 2.0 के तहत शेष लाभार्थियों के लिए 10 अगस्त को आदमपुर में लगेगा अंत्योदय मेला


उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 28 हजार 911 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जबकि एक लाख 40 हजार 655 मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 63 हजार 964 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 677 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 9 मीट्रिक टन, बेरी में 49 हजार 320 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 599 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 20 हजार 613 मीट्रिक टन, छारा में 14 हजार 620 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 689 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 420 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।


इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 34 हजार 993 मीट्रिक टन, बादली में आठ हजार 256 मीट्रिक टन, ढाकला में नौ हजार 791 मीट्रिक टन, बेरी में 24 हजार 532 मीट्रिक टन, मातनहेल में 27 हजार 138 मीट्रिक टन, माजरा डी में 15 हजार 717 मीट्रिक टन, छारा में नौ हजार 79 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 397 मीट्रिक टन तथा आसौदा में नौ हजार 752 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।

पीएम सूर्य घर योजना: हिसार जिले में बनाया जाएगा एक ‘मॉडल सोलर विलेज’ – उपायुक्त महेंद्र पाल


उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।


डीसी ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।

Bhiwani News: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, डीसी ने आवास पर दिया प्रीति भोज
Bhiwani News: कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, डीसी ने आवास पर दिया प्रीति भोज


डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि नमी के कारण खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment