नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2026: नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी

Published On: April 30, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 29 अप्रैल— हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में अप्रैल/मई 2026 में आयोजित होने वाले नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य/उप-चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच तथा नाम वापसी की प्रक्रिया के उपरांत अंतिम प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

नगर निकाय चुनाव—जिला वार स्थिति

अंबाला नगर निगम के 20 वार्डों के लिए चुनाव आयोजित हो रहे हैं। मेयर पद हेतु 7 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 3 निरस्त हुए और 1 नाम वापस लिया गया। अब 3 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए 96 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 10 निरस्त हुए तथा 21 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। अब 65 उम्मीदवार (39 पुरुष, 26 महिला) चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 20, कांग्रेस के 19 तथा आम आदमी पार्टी के 7 उम्मीदवार शामिल हैं।

पंचकूला नगर निगम के 20 वार्डों के लिए चुनाव प्रक्रिया जारी है। मेयर पद हेतु 9 नामांकन दाखिल हुए, जिनमें से 1 निरस्त हुआ और 2 नाम वापस लिए गए। अब 6 उम्मीदवार (5 पुरुष, 1 महिला) मैदान में हैं। वार्ड सदस्य पद के लिए 123 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें 6 निरस्त हुए और 30 नाम वापस लिए गए। इसके बाद 87 उम्मीदवार (57 पुरुष, 30 महिला) चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टीवार स्थिति में भाजपा और कांग्रेस के 20-20, आम आदमी पार्टी के 13 तथा इनेलो के 7 उम्मीदवार शामिल हैं।

रेवाड़ी नगर परिषद के अध्यक्ष पद हेतु 7 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1 नाम वापसी के बाद अब 6 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। सदस्य पद के लिए 179 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 24 नाम वापस लिए गए और अब 155 उम्मीदवार शेष हैं।

धारूहेड़ा नगरपालिका के 18 वार्डों के लिए अध्यक्ष पद हेतु 12 नामांकन प्राप्त हुए, जिनमें से 6 नाम वापस लिए गए। अब 6 उम्मीदवार (5 पुरुष, 1 महिला) मैदान में हैं। सदस्य पद के लिए 62 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

नगरपालिका सांपला के 16 वार्डों के लिए अध्यक्ष पद हेतु 15 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 5 नाम वापस लिए गए। अब 10 पुरुष उम्मीदवार मैदान में हैं। सदस्य पद के लिए 44 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

उकलाना नगरपालिका (हिसार) के 16 वार्डों के लिए अध्यक्ष पद हेतु 4 नामांकन प्राप्त हुए थे और सभी 4 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। सदस्य पद के लिए 11 नाम वापसी के बाद अब 55 उम्मीदवार शेष हैं।

टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना तथा सढौरा में एक-एक वार्ड के लिए उप-चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों में कुल 22 नामांकन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 8 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। अब सदस्य पद के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

पंचायती राज संस्थाएं—जिलावार स्थिति

हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने पंचायती राज संस्थाओं (PRIs) के उपचुनाव और आम चुनाव 2026 के लिए भी जिलावार नामांकनों की स्थिति साझा करते हुए बताया कि इन सभी पदों के लिए मतदान 10 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा।

अंबाला जिले में सरपंच की 2 सीटों पर चुनाव होना है, जबकि पंच की 21 सीटों में से 10 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं और 11 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

भिवानी में सरपंच की 3 सीटों में से 2 पर चुनाव होगा, जबकि पंच की 30 सीटों में से 13 पर निर्विरोध चयन हुआ है, 1 सीट पर मतदान होगा और 16 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

चरखी दादरी में पंचायत समिति की 1 सीट पर निर्विरोध चयन हुआ है और पंच के 20 पदों में से 8 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है, जबकि 12 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ ।

फरीदाबाद में सरपंच की 1 सीट पर मतदान होगा और पंच की 5 सीटों में से 4 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि 1 सीट पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

फतेहाबाद में पंचायत समिति की 1 सीट और सरपंच की 3 में से 1 सीट पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि सरपंच की 2 सीटों पर चुनाव होगा। यहां पंच की 26 सीटों में से 19 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 7 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

गुरुग्राम में पंचायत समिति की 1 सीट और सरपंच की 1 सीट पर 10 मई को मतदान होगा, जबकि पंच की 4 सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ है और 6 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

हिसार में पंचायत समिति की 1 सीट पर निर्विरोध चुनाव हुआ है और सरपंच की 2 सीटों पर मतदान होगा। यहां पंच की 64 सीटों में से 39 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 19 पर चुनाव होगा, जबकि 6 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

झज्जर में पंचायत समिति की 2 सीटों में से 1 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 1 पर चुनाव होगा। साथ ही सरपंच की 2 सीटों पर भी मतदान होगा। यहां पंच की 20 सीटों में से 7 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 13 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

जींद में सरपंच की 2 सीटों में से 1 पर मतदान होगा और 1 सीट खाली है, जबकि पंच की 22 में से 15 सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ है और 7 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

कैथल में सरपंच की 4 सीटों में से 2 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 2 पर चुनाव होगा। पंच की 50 सीटों में से 34 पर निर्विरोध चयन हुआ है, 1 सीट पर चुनाव होगा और 15 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

करनाल में जिला परिषद की 1 सीट पर चुनाव होगा और सरपंच की 4 में से 3 सीटों पर मतदान होगा, जबकि 1 सरपंच पद के लिए नामांकन नहीं मिला है। पंच की 19 सीटों में से 7 पर निर्विरोध चयन हुआ है, 1 सीट पर चुनाव होगा और 11 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

कुरुक्षेत्र में सरपंच की एकमात्र सीट पर चुनाव होगा और पंच की 23 सीटों में से 14 पर निर्विरोध चयन हुआ है, 1 सीट पर चुनाव होगा और 8 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

नूह में सरपंच की 1 सीट और पंच की 27 में से 2 सीटों पर मतदान होगा, जबकि पंच की 20 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

नारनौल (महेंद्रगढ़) में सरपंच की 1 सीट और पंच की 15 में से 1 सीट पर चुनाव होना है, जबकि 6 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

पलवल में सरपंच का कोई पद नहीं था, लेकिन पंच की 21 सीटों में से 6 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 15 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

पंचकूला में पंच की 23 सीटों में से केवल 1 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 22 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

पानीपत में जिला परिषद की 1 सीट और पंचायत समिति की 2 में से 1 सीट पर निर्विरोध चयन हुआ है। यहां पंच की 16 सीटों में से 8 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

रेवाड़ी में पंचायत समिति की 1 सीट और सरपंच की 1 सीट पर मतदान होगा, जबकि पंच की 20 में से 12 सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ है और 8 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

रोहतक में पंच की 10 सीटों में से 8 पर निर्विरोध चयन हुआ है और 2 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

सिरसा में पंचायत समिति की 3 सीटों और सरपंच की 4 में से 2 सीटों पर निर्विरोध चयन हुआ है। पंच की 22 सीटों में से 20 पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं और 1 सीट पर  नामांकन प्राप्त नही हुआ।

सोनीपत में पंच की 53 सीटों में से 22 पर निर्विरोध चयन हुआ है, जबकि 31 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

यमुनानगर में पंच की 25 सीटों में से 11 पर निर्विरोध चयन हुआ है, 1 सीट पर मतदान होगा और 13 सीटों पर नामांकन प्राप्त नही हुआ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment