मंडियों में 29 हजार 168 किसानों ने की गेहूं उपज की बिक्री

Published On: April 27, 2026
Follow Us

झज्जर, 27 अप्रैल।
जिले की अनाज मंडियों में जारी गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जिला की मंडियों में अब तक 29 हजार 168 किसानों ने गेहूं उपज की बिक्री की  है।


डीसी ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि खरीद प्रक्रिया को सरल, सहज और किसान हितैषी बनाया जाए, जिससे किसानों का भरोसा मजबूत हो।


उन्होंने बताया कि इस बार सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585  रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान


डीसी ने कहा कि पीक सीजन के दौरान भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडियों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, छाया और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए।


जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 33 हजार 435 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि एक लाख 84 हजार 817 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 16 हजार 842 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है।


उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 64 हजार 360 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 815 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 802 मीट्रिक टन, बेरी में 50 हजार 688 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 869 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 298 मीट्रिक टन, छारा में 14 हजार 950 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 804 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 849 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*


इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 47 हजार 460 मीट्रिक टन, बादली में 11 हजार 663 मीट्रिक टन, ढाकला में 11 हजार 763 मीट्रिक टन, बेरी में 38 हजार 533 मीट्रिक टन, मातनहेल में 31 हजार 256 मीट्रिक टन, माजरा डी में 19 हजार 101 मीट्रिक टन, छारा में 10 हजार 966 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 784 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 291 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है।

उन्होंने बताया कि  झज्जर मंडी में 36 हजार 2 मीट्रिक टन, बादली में छह हजार 265  मीट्रिक टन, ढाकला में पांच हजार 503 मीट्रिक टन, बेरी में 18 हजार 279 मीट्रिक टन, मातनहेल में 25 हजार 90 मीट्रिक टन, माजरा डी में 12 हजार 885 मीट्रिक टन, छारा में चार हजार 868 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 330 मीट्रिक टन तथा आसौदा में छह हजार 620 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।
डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि नमी के कारण खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment