Aaj Ka Mousam: देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें आज की वेदर रिपोर्ट

Published On: April 20, 2026
Follow Us
Aaj Ka Mousam: देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें आज की वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mousam 20 April 2026 : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। पिछले कई दिनों से देशभर में लगातार बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है और इसके साथ तापमान में भी गिरावट आई है, लेकिन 17 अप्रैल से फिर से गर्मी तेजी से बढ़ गई है। आज यानी 20 अप्रैल सोमवार को हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव रहने वाला है।

आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है।

देखें आज 20 अप्रैल सोमवार के मौसम की पूरी रिपोर्ट…

देश में इन दिनों मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, असम ,पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वेदर का ये अपडेट

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

इन दिनों देखने को मिल रहा है कभी बारिश हो जा रही है तो कभी उमस भरी गर्मी हो जा रही है।

दिल्ली में आज मौसम कैसा रहेगा

राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी का सितम जारी है। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय में 15 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और शाम के समय यही गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह जाएगी।

उत्तर प्रदेश में क्या है मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया, गोरखपुर में 19 और 20 अप्रैल को लू चलने का अलर्ट जारी किया है। लोगों ने उमस भरी गर्मी से बचने के लिए अलग अलग उपाय अपनाना शुरू कर दिए हैं।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र में बरसेंगे बादल?

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 अप्रैल के दौरान तटीय महाराष्ट्र और 19 से 23 अप्रैल के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है।

आज किन राज्यों में बारिश होगी?

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में 19 से 22 अप्रैल को छिटपुट हल्की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 KM प्रति घंटे की गति तक) की संभावना जताई है।

19 अप्रैल को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 19 से 23 अप्रैल के दौरान तेलंगाना और कर्नाटक में, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक) के साथ छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

रायलसीमा में 20 से 22 अप्रैल के दौरान, केरल और माहे में 20 से 23 अप्रैल के दौरान और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईआज में 22 और 23 अप्रैल को बिजली गिरने की संभावना है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment