मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Published On: April 24, 2026
Follow Us

गुरुग्राम, 24 अप्रैल – डीसी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में आगामी 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 के सफल, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा केंद्रों की तैयारी, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, अभ्यर्थियों के सुगम आवागमन, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व्यवस्था, पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी जिलों के डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परीक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और बिना किसी बाधा के संपन्न होनी चाहिए, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के बैठने के लिए पार्क या अन्य उपयुक्त स्थानों पर व्यवस्था की जाए, पेयजल उपलब्ध कराया जाए और परीक्षा केंद्रों के आसपास शांत वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि नीट यूजी जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, शांति और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय पर व्यवस्थाएं पूरी करें। 

उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को सही और सहज वातावरण मिलेगा तो उनका परीक्षा प्रदर्शन भी बेहतर होगा। ट्रैफिक के कारण किसी भी विद्यार्थी का समय बर्बाद न हो, इसके लिए विशेष ट्रैफिक प्रबंधन किया जाए। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर गलत प्रश्न पत्र बेचने जैसी गतिविधियों पर भी प्रशासन पैनी नजर रखेगा, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या धोखाधड़ी को रोका जा सके।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। देशभर में लगभग 22 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि हरियाणा में 65,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। गुरुग्राम जिले में इस परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6,875 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 4/7 में सबसे अधिक 720 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, जबकि गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोंडसी में सबसे कम 227 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे।

बैठक में एडीसी सोनू भट्ट, सीटीएम ज्योति नागपाल, डीईओ इंदु बोकन, प्रिंसिपल विनोद सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment