समाधान शिविर के दौरान 4 हजार 37 शिकायतों का हुआ समाधान, लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने विभागाध्यक्षों को दिए निर्देश

Published On: April 24, 2026
Follow Us

हिसार, 24 अप्रैल।
लघु सचिवालय परिसर में आयोजित होने वाले समाधान शिविर में अब तक जिला हिसार में कुल 6 हजार 64 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 4 हजार 37 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है, 1609 शिकायतें विभागों द्वारा अस्वीकृत की गई, जबकि 418 शिकायतें लंबित है। इनमे से 27 शिकायतें वर्ष 2024 की है जबकि 169 शिकायतें वर्ष 2025 की लंबित हैं। वर्ष 2026 की 222 शिकायतें लंबित है जिन पर कार्यवाही की जा रही है।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि


शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित वीसी के माध्यम से समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक जिला समीक्षा बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने यह जानकारी दी। बैठक के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त ने विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से समाधान  निर्धारित समय-सीमा में किया जाए तथा हर मामले में ठोस कार्रवाई सुनिश्चित हो। विशेषकर 2024 की 27 तथा वर्ष 2025 की 169 लंबित शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने विभाग वार शिकायतों की समीक्षा करते हुए हुए अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण के बाद उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट नए फॉर्मेट में भरकर तुरंत समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।  उन्होने बार-बार री-ओपन हुई शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करने की हिदायत दी। इस अवसर पर एसडीएम ज्योति मित्तल, डीडीपीओ नरेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment