Aaj Ka Rashifal: आज सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जाने अपना राशिफल

Published On: January 8, 2026
Follow Us
Aaj Ka Rashifal 9 January 2026

Aaj Ka Rashifal: आज सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है आइए जानते ज्योतिष गणनाओं के अनुसार आज का राशिफल क्या कहता है। ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से हर एक राशि का एक ग्रह स्वामी होता है, जिसकी वजह से लोगों की जिंदगी खूब प्रभावित होती हैं। जानें आज यानी 9 जनवरी का दिन मेष से लेकर मीन तक कुल 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि का आज का राशिफल: आज आपका कॉन्फिडेंस एकदम अलग लेवल पर होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ की जाएगी। कोई नया प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आगे चलकर लाभ ही मिलेगा। आज आपके खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें। आज आपके परिवार का माहौल सही रहेगा। साथ ही आपको अपने किसी करीबी से मन की बात शेयर करने का अच्छा मौका मिलेगा।

वृषभ राशि का आज का राशिफल: आज आपको धैर्य और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत है। नौकरी में स्लो ग्रोथ हो सकती है, लेकिन प्रयास जारी रखें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी, हालांकि अचानक से कोई खर्च सामने आ सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें और आराम के लिए समय निकालें।

मिथुन राशि का आज का राशिफल: ऑफिस में मीटिंग या बातचीत के जरिए कोई महत्वपूर्ण बात आपके पक्ष में जा सकती है। आज आपको अपनों का फुल सपोर्ट मिलेगा। लव लाइफ में क्लैरिटी आएगी और गलतफहमियां दूर होंगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। मानसिक रूप से खुद को हल्का और उत्साहित महसूस करेंगे।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

कर्क राशि का आज का राशिफल: आज फीलिंग्स में उतार-चढ़ाव रह सकता है, लेकिन परिस्थितियां आपके नियंत्रण में रहेंगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर इन्वेस्ट या खर्च करें। कामकाज में स्थिरता रहेगी और सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन को सुकून मिलेगा और पुराने विवाद सुलझ सकते हैं।

सिंह राशि का आज का राशिफल: आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आज ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। रिश्तों में तनाव आने के चांस हैं। ऐसे में चीजों को बिगड़ने ना दें। खानपान का ध्यान रखें।

कन्या राशि का आज का राशिफल: आज का दिन मेहनत और सलीके से काम करने का है। नौकरी में बदलाव या नई जिम्मेदारी के संकेत मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में स्थिरता रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। अपनी सेहत को लेकर बिल्कु भी लापरवाही ना करें। आज परिवार के किसी सदस्य से जरूरी बात कर सकते हैं।

तुला राशि का आज का राशिफल: आज आपको संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा और पुराने मतभेद खत्म हो सकते हैं। ऑफिस में लोगों का सपोर्ट मिलेगा, जिससे आगे के काम थोड़े से आसान हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। क्रिएटिव काम और आजा में रुचि बढ़ सकती है।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

धनु राशि का आज का राशिफल: आज का दिन नए मौके और एक्सपीरियंस लेकर आ सकता है। ट्रैवल और एजुकेशन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। करियर को लेकर कोई सकारात्मक सूचना मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर उत्साहित रहेंगे। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि का आज का राशिफल: आज जिम्मेदारियों का दबाव थोड़ा अधिक रह सकता है, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में स्टेबिलिटी बढ़ेगी और ग्रोथ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और बचत पर ध्यान देंगे। परिवार से इमोशनल सपोर्ट मिलेगा, जिससे तनाव कम होगा।

कुंभ राशि का आज का राशिफल: आज आपके नए विचार और योजनाएं लोगों को प्रभावित करेंगी। दोस्तों या सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सोशल एक्टिविटी में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि का आज का राशिफल: आज आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं या ईर्ष्यालु लोगों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में भावनात्मक गहराई आएगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य से बेहतर रहेगा।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

मीन राशि का आज का राशिफल: आज आप इमोशनल तौर पर मजबूत महसूस करेंगे। पुराने तनाव और उलझनें दूर हो सकती हैं। ऑफिस में धीरे-धीरे प्रगति होगी। परिवार और करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन अपनी मानसिक शांति पर ध्यान दें क्योंकि ये सबसे जरूरी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment