मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Published On: April 27, 2026
Follow Us

गुरुग्राम, 26 अप्रैल।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम शहर में अलग-अलग स्थानों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सुबह एनएच-48 और दोपहर को अशोक विहार-भीमगढ़ खेड़ी के समीप लेग-2 ड्रेन का निरीक्षण किया। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा तथा पटौदी कीविधायक बिमला चौधरी भी साथ रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

अधिकारियों को मौके पर ही दिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

 मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पीडब्ल्यू रेस्ट हाउस से गुरूकमल जाते हुए एनएच-48 की सर्विस लेन पर अपना काफिला रूकवार सफाई, हरियाली व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही सबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गुरुग्राम में नागरिकों की सुविधा से जुड़ी किसी सेवा में कमी नहीं रहनी चाहिए। वे लगातार नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का फीडबैक ले रहे है और स्वयं निरीक्षण कर जायजा लेंगे। उन्होंने सडक़ों के किनारे हरियाली व शहर के विभिन्न पार्को के उचित रखरखाव करने के निर्देश भी दिए।

हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान Aaj Ka Mousam
हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान Aaj Ka Mousam

*लेग-2 ड्रेन का किया निरीक्षण*

 मुख्यमंत्री ने रविवार की दोपहर अशोक विहार-भीमगढ़ खेड़ी के समीप से गुजर रही लेग-2 ड्रेन का निरीक्षण किया। उन्होंने लेग-2 ड्रेन के गंदे पानी को साफ करने के प्रयासो के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए इस ड्रेन की सफाई निरंतर होनी चाहिए तथा इसके पानी के नियमित रूप से सेंपल लिया जाए। साथ ही ड्रेन के दोनों किनारों की सफाई कर इसका सुदृढ़ीकरण भी किया जाए।

राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में हरियाणा का प्रतिनिधित्व, मंत्री गौरव गौतम हुए शामिल

 इस अवसर पर डीसी उत्तम सिंह, नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, सीपी विकास अरोड़ा व जीएमडीए और अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

April 27, 2026
हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान Aaj Ka Mousam

हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट ! देखें आज का मौसम पूर्वानुमान Aaj Ka Mousam

April 26, 2026

राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में हरियाणा का प्रतिनिधित्व, मंत्री गौरव गौतम हुए शामिल

April 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

April 26, 2026

भगवान परशुराम के विचारों से मजबूत होगी सनातन संस्कृति : डॉ. अरविंद शर्मा

April 26, 2026

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम शहर के विभिन्न इलाकों का दौरा कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

April 26, 2026

Leave a Comment