ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा में कोई ढिलाई बर्दाश्त नहीं : डीसी

Published On: April 29, 2026
Follow Us

फरीदाबाद, 28 अप्रैल।
जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त आयुष सिन्हा आज सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में बने वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उनके साथ सीटीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से अवलोकन किया।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

इस दौरान अधिकारियों से वेयरहाउस की सुरक्षा, फायर एक्सटिंगिशर की उपलब्धता और सीसीटीवी सिस्टम की कार्यप्रणाली को लेकर विस्तृत जानकारी ली गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कैमरे लगातार सक्रिय स्थिति में रहने चाहिए।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा करते रहें और आवश्यक सुधार तुरंत लागू करें।

Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m
Haryana fixes stamp duty, registration fee at Rs. 500 each for PMAY-U 2.0 homes up to 60 sq m

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment