भाजपा ग्रामीण मंडल के निवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु सिंह व अन्य सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

Published On: May 1, 2026
Follow Us

चंडीगढ़, 30 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं के साथ आर्शीवाद लिया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने मंत्री अनिल विज को फूल-मालाएं पहनाते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

इस दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और उन्हें पार्टी के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्हें पार्टी नीतियों पर चलते हुए संगठन का अधिक से अधिक विस्तार करना चाहिए। उन्होंने नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु सिंह को शुभकामनाएं देते हुए सैकड़ों की संख्या में मौजूद युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ऊर्जा मंत्री ने युवा कार्यकर्ताओं को पार्टी गतिविधियों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। ग्रामीण मंडल प्रभारी विकास बहगल, महामंत्री भरत कोछड़, पार्षद मोहित कौशिक, पार्षद मदनलाल शर्मा, परमजीत सिंह, जितेंदर सिंह जीतू, भरत भानु, कुंवर सिंह, हर्ष भाटिया, युवराज मेहरा, मनमीत सिंह, रोहन, गौरव सिरस्वाल, सुनील कुमार सैनी, उत्कर्ष, राम कुमार सहित अन्य युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Chief Minister Shri Nayab Singh Saini attended the statue installation ceremony of Sant Guru Ravidas Ji held in Jadoula village, Kaithal.
*Haryana Ranks No. 1 in PM GatiShakti Portal Access; Infrastructure Projects Rise from 9 to 34*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment