जानिए कौन बनेगा पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री, बीजेपी विधायक दल की बैठक में आज होगा फैसला

Published On: May 8, 2026
Follow Us

Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत हासिल की। अब नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई है। बीजेपी किसे अपना मुख्यमंत्री बनाएगी जल्द ही इसकी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी। आज कोलकाता में बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। इस बैठक में साफ हो जाएगा कि पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री कौन बनेगा?

आइए जानते हैं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री की दौड़ में कौन-कौन से नाम शामिल हैं-

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

सुवेंदु अधिकारी- मुख्यमंत्री की दौड़ में जिनका नाम सबसे आगे है वो हैं सुवेंदु अधिकारी। सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़े अंतर से हराया। वो बीजेपी के सबसे मजबूत बंगाली चेहरे बन चुक हैं। ऐसे में संगठन में उनकी पकड़ मजबूत है और दक्षिण बंगाल में उनका प्रभाव भी काफी बड़ा माना जाता है। पार्टी नेतृत्व उन्हें आक्रामक राजनीति और जनाधार वाले नेता के रूप में देख रहा है।

दिलीप घोष- दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का नाम भी चर्चा में है।आरएसएस पृष्ठभूमि से आने वाले दिलीप घोष को संगठन खड़ा करने का श्रेय दिया जाता है।

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

अग्निमित्रा पॉल- महिला चेहरों में अग्निमित्रा पॉल का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। फैशन डिजाइनर से नेता बनीं अग्निमित्रा ने कम समय में बीजेपी में मजबूत पहचान बनाई है। पार्टी उन्हें महिला वोटरों और शहरी वर्ग के बीच लोकप्रिय चेहरे के रूप में देख रही है।

रत्ना देबनाथ- आरजी से चर्चा में आयी रत्ना देबनाथ का नाम भी सामने आ रहा है।  बीजेपी उन्हें संवेदनशील और भावनात्मक मुद्दों से जुड़े चेहरे के रूप में सामने ला सकती है। पार्टी महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत दिखाने की रणनीति पर काम कर रही है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम

समिक भट्टाचार्य- बंगाल में बीजेपी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में शामिल है। उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने यह विधानसभा चुनाव जीता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment