CBSE 12TH Result 2026: 18 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के इंतजार को खत्म करते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं का रिजल्ट आज यानि की 13 मई को जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए अपने रोल नंबर से सीबीएसई 12वीं मार्कशीट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही विकल्प मौजूद हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि स्टूडेंट्स सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, www.cbse.gov.in के साथ डिजिलॉकर www.digilocker.gov.in और उमंग ऐप web.umang.gov.in पर CBSE Class 12th रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा SMS और IVRS पर भी रिजल्ट देखने की सुविधा मौजूद है।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
- Step 1 सबसे पहले सीबीएसई ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- Step 2 यहां आपको CBSE Class 12th Result 2026 का लिंक नजर आएगा।
- Step 3 अब अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरकर सबमिट करें।
- Step 4 आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी।
- Step 5 अब आप इसका प्रिंट आउट या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
85.20 प्रतिशत स्टूडेंट्स हुए पास
इस बार 12वीं में कुल 15,07,109 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है। बीते साल से देखें तो ये आंकड़ा 3.19 प्रतिशत कम हुआ है। एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। 88.86 प्रतिशत छात्राएं और 82.13 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इस तरह से छात्राओं 6.73 प्रतिशत के अंतर ने बाजी मारी है।









