New Chandigarh: यहां बसाया जाएगा तीसरा चंडीगढ़, वर्ल्ड क्लास टाउनशिप के साथ बनेगा नौकरियों का हब

Published On: January 9, 2026
Follow Us
Third Chandigarh will be established here

New Chandigarh: देश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। देश में जल्द ही केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के नाम से जुड़ा तीसरा शहर बसने जा रहा है। पंजाब के बाद अब हिमाचल प्रदेश में यह शहर बसाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, हिमाचल की सरकार ने इसको मंजूरी दे दी है। सरकार इसे प्लांड रेजिडेंशियल सिटी के साथ कॉमर्शियल हब के रूप में डेवलप करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह शहर चंडीगढ़ के नजदीक चंडीगढ़-बद्दी रोड पर बसाया जाएगा। इससे पहले चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के मोहाली में न्यू चंडीगढ़ बसाया जा चुका है। पंजाब में अकाली दल+भाजपा गठबंधन की सरकार इसे प्लांड टाउनशिप के तौर पर डेवलप किया गया है। world class township

जानकारी के मुताबिक, CM सुक्खू की अध्यक्षता में 30 दिसंबर 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में इस परियोजना को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। सरकार का दावा है कि बद्दी-चंडीगढ़ रोड पर शीतलपुर को वर्ल्ड क्लास टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे आसपास के ग्रामीण इलाकों को भी विकास से जोड़ा जाएगा।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

कैसा होगा हिम

मिली जानकारी के अनुसार, 20 हजार बीघा में बसेगा, आधे हिस्से में सिर्फ जंगल: चंडीगढ़-बद्दी रोड पर सरकार इसे 20 हजार बीघा जमीन पर डेवलप करेगी। इसके 10 हजार बीघा में सिर्फ ग्रीनरी यानी जंगल होगा। CM सुखविंदर सुक्खू ने कहा कि जंगल को नहीं छेड़ेंगे। ‘हिम चंडीगढ़’ प्रोजेक्ट के लिए 3400 बीघा जमीन हाउसिंग डिपार्टमेंट के नाम की जा चुकी है। लैंड पुलिंग मॉडल में जमीन ली जा रही है। 2 महीने में जमीन एक्वायर करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। world class township

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार के मुताबिक हिम चंडीगढ़ का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए कसल्टेंट नियुक्त करेगी। इसके बाद विभिन्न प्रोजेक्ट की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने का काम शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट पर 35 हजार करोड़ से 50 हजार करोड़ रुपए की अनुमानित लागत आएगी। सरकार इस प्रोजेक्ट को लोन लेकर पूरा करने की योजना बना रही है। हालांकि, यह बजट एकमुश्त खर्च नहीं होगा।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

मिली जानकारी के अनुसार, हिम चंडीगढ़ मेन चंडीगढ़ शहर से करीब 30 KM दूर होगा। हिम चंडीगढ़ को बद्दी-चंडीगढ़ रेल लाइन से भी जोड़ने का प्रस्ताव है। इससे हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ के बीच आवाजाही और औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। चंडीगढ़ से हिमाचल के सबसे नजदीकी क्षेत्र की बात करें तो वह करीब 5-6 किमी दूर बद्दी है। world class township

सरकार क्यों बना रही

जानकारी के मुताबिक, इस बारे में हिमाचल सरकार का तर्क है कि प्रदेश से सैकड़ों लोग और खासकर युवा चंडीगढ़ या उससे सटे पंचकूला और मोहाली में पलायन कर रहे हैं। इसकी बड़ी वजह नौकरी, पढ़ाई और कारोबार है। इसके अलावा यहां का हाई क्लास रहन-सहन भी लोगों को लुभाता है। इसलिए हिम चंडीगढ़ बनने से पलायन करने वाले वहां जाने के बजाय यहां रहना पसंद करेंगे। यहां लोगों को नौकरी के मौके भी मिलेंगे।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment