Petrol Diesel Price Hike: मध्य पूर्व एशिया में जारी तनाव के बीच एक बार फिर से देश में ईंधन की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। अभी 15 मई को ही पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
15 मई को हुई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गई थी, जबकि डीजल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गई थी।
अब आज से हुई नई बढ़ोतरी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 87 पैसे और महंगा हो गया है और अब यह 98.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। दिल्ली में डीजल की कीमत भी 91 पैसे बढ़ गई है और अब यह 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
देश के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल की कीमत
दिल्ली – 87 पैसे – 98.64 रुपये
मुंबई – 91 पैसे – 107.59 रुपये
कोलकाता – 96 पैसे – 109.70 रुपये
चेन्नई – 82 पैसे – 104.49 रुपये
देश के प्रमुख शहरों में आज डीजल की कीमत
दिल्ली – 91 पैसे – 91.58 रुपये
मुंबई – 94 पैसे – 94.08 रुपये
कोलकाता – 94 पैसे – 96.07 रुपये
चेन्नई – 86 पैसे – 96.11 रुपये









