EPFO करने जा रहा ये बड़ा बदलाव, कर्मचारी तुरंत निकाल सकेंगे PF का पैसा

Published On: January 9, 2026
Follow Us
EPFO is going to make this big change

EPFO से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। EPFO सदस्यों के लिए बड़ी Digital सुविधा आने वाली है। अब PF से पैसा निकालना और भी आसान होने जा रहा है। EPFO जल्द ही BHIM UPI App के जरिए Instant एडवांस विड्रॉल की सुविधा शुरू करने वाला है। इससे देश के करीब 30 करोड़ से ज्यादा EPFO मेंबर्स को फायदा होगा।

माना जा रहा है कि यह सुविधा अगले 2–3 महीनों में शुरू हो सकती है। यह सिस्टम कुछ हद तक ATM से पैसे निकालने जैसा होगा, यानी जरूरत पड़ने पर तुरंत PF से पैसा मिल सकेगा। यह कदम EPFO के बड़े Digital बदलाव का हिस्सा है, जो 26 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के PF फंड को मैनेज करता है। EPFO News Update

क्या है डिटेल

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

इस नई व्यवस्था के लिए EPFO ने NPCI के साथ साझेदारी की है। BHIM App पर EPFO सदस्य हेल्थ, पढ़ाई, शादी या किसी खास परिस्थिति जैसी अनुमत कैटेगरी में PF एडवांस के लिए Claim डाल सकेंगे। Claim डालते ही EPFO बैकएंड में उसकी जांच और वेरिफिकेशन करेगा। EPFO News Update

सब सही रहने पर मंजूर की गई रकम सीधे SBI के जरिए मेंबर के UPI से जुड़े बैंक अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर कर दी जाएगी। शुरुआत में यह सुविधा सिर्फ BHIM App पर ही मिलेगी, लेकिन आगे चलकर इसे अन्य UPI बेस्ड फिनटेक App्स पर भी शुरू किया जा सकता है।

लिमिट भी लग सकती है

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

हालांकि, इस सुविधा में कुछ लिमिट भी लग सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में पूरी PF राशि निकालने की अनुमति नहीं होगी। RBI की ओर से UPI ट्रांजैक्शन पर तय सीमाएं हैं, उसी के हिसाब से Instant विड्रॉल की कैप रखी जाएगी ताकि गलत इस्तेमाल न हो। EPFO News Update

अभी यह तय नहीं हुआ है कि अधिकतम कितनी रकम तुरंत निकाली जा सकेगी, लेकिन EPFO इस पर विचार कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि तुरंत पैसे देने में कुछ जोखिम भी होते हैं, इसलिए धीरे-धीरे सिस्टम को मजबूत किया जाएगा।

प्रक्रिया

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

फिलहाल PF निकालने की प्रक्रिया में समय लगता है। अभी अगर कोई मेंबर 5 लाख रुपये तक का ऑनलाइन एडवांस Claim ऑटो-मोड में करता है, तो भी उसे कम से कम 3 कामकाजी दिन लग जाते हैं। ज्यादा रकम या मैनुअल प्रोसेस वाले Claim में इससे भी ज्यादा समय लगता है। EPFO News Update

ऐसे में BHIM App से Instant PF विड्रॉल की सुविधा लाखों कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है, खासकर इमरजेंसी जरूरतों के समय। यह कदम EPFO को और ज्यादा Digital, तेज और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment