Haryana: हरियाणा में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

Published On: June 11, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के हांसी शहर में गुरुवार सुबह हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बदमाशों ने जिम संचालक कपिल रेढू की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब कपिल सुबह की फिटनेस ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को वार्म-अप करवा रहे थे। पूरी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

5 सेकेंड में 10 राउंड फायरिंग

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने कपिल रेढू को निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी सिर पर टोपी और चेहरे पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज के मुताबिक हमलावर ने महज पांच सेकेंड के भीतर करीब 10 राउंड फायर किए। गोलियां सीधे कपिल के सिर और पीठ पर लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।

हरियाणा में अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बिजली निगम के दफ्तर
हरियाणा में अब शनिवार को भी खुले रहेंगे बिजली निगम के दफ्तर, कर्मचारियों की छुट्टियां हुई रद्द

फायरिंग में युवती भी घायल

गोलीबारी के दौरान वहां मौजूद शिखा नाम की एक युवती भी घायल हो गई। बताया जा रहा है कि उसे गोली का छर्रा लगा। घायल युवती को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वारदात के बाद फरार हुए आरोपी

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक पर फरार हो गए। सामने आए एक अन्य वीडियो में आरोपी तोशाम की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हरियाणा में भयंकर बारिश का अलर्ट, तीन दिन लोग रहे सावधान, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

एक साल पहले की थी लव मैरिज

कपिल रेढू जाट समाज से संबंध रखते थे। परिवार और स्थानीय लोगों के अनुसार उन्होंने करीब एक वर्ष पहले जांगड़ा समाज की युवती से प्रेम विवाह किया था। कपिल अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे।

10 new industrial clusters will be set up in Haryana
हरियाणा में 10 नए औद्योगिक क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे, 2000 करोड़ का होगा निवेश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment