Haryana: हरियाणा में ट्रिपल मर्डर, 100 KM की रफ्तार से तीन लोगों को स्कॉर्पियो से कुचला

Published On: June 11, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। डिकाडला-आटा रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

घटना रात करीब 8:45 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती तौर पर मामला सड़क हादसे का प्रतीत हुआ, लेकिन परिजनों की शिकायत और परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खेत से लौट रहे थे दो दोस्त, रास्ते में मिला तीसरा व्यक्ति

जानकारी के अनुसार, गांव डिकाडला निवासी नरेंद्र सिंह (46) और विनोद (48) स्कूटी पर सवार होकर खेत से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी मुलाकात अनिप गाहल्याण (36) से हुई। तीनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

इसी दौरान आटा गांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की गति काफी अधिक थी और चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने रास्ते में तोड़ा दम

हादसा इतना भीषण था कि नरेंद्र सिंह और अनिप गाहल्याण की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विनोद को उपचार के लिए पानीपत ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

तीनों मृतक शादीशुदा थे। नरेंद्र सिंह खेतीबाड़ी के साथ-साथ प्रॉपर्टी का कारोबार भी करते थे, जबकि अनिप गाहल्याण बी-टेक स्नातक थे। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

परिजनों ने लगाया साजिशन हत्या का आरोप

मृतकों के परिजनों का आरोप है कि यह कोई सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि पुरानी रंजिश के चलते की गई सुनियोजित हत्या है। उनका कहना है कि आरोपियों ने वारदात को हादसे का रूप देने की कोशिश की ताकि मामला दुर्घटना के रूप में दर्ज हो जाए।

परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों के नाम पुलिस को दिए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment