Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Published On: June 23, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसूनी गतिविधियों के प्रभाव से मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार सुबह सिरसा और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में औसतन 2.4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। इस अवधि में हिसार, भिवानी, अंबाला, चंडीगढ़ और यमुनानगर समेत कई स्थानों पर हल्की वर्षा रिकॉर्ड की गई।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान रोहतक में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 21.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

आज इन जिलों में बारिश की संभावना

जिला स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां भी देखने को मिल सकती हैं।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

24 जून को दक्षिण-पूर्वी हरियाणा की ओर बढ़ेगा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को बारिश की गतिविधियां दक्षिण-पूर्वी हरियाणा की ओर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

25 जून को पूरे प्रदेश में सक्रिय रहेगा मौसम

25 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां चरम पर रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह दिन हरियाणा के लिए सबसे सक्रिय रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। लगभग पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा के आसार बने हुए हैं।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

26 जून को उत्तर और पश्चिमी जिलों तक सीमित रह सकती है बारिश

26 जून को बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर जिलों तक सीमित रहने का अनुमान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment