पर्यावरण सरंक्षण भविष्य से जुड़ा विषय, इसे आगे बढ़ाना युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी- बोले राज्यसभा सांसद

Published On: August 7, 2026
Follow Us

हरियाली बढ़ाने के साथ पेड़-पौधों का संरक्षण भी जरूरी : कार्तिकेय शर्मा


‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान

एचएसवीपी ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण कर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने किया वन महोत्सव का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ

बहादुरगढ़ गोरैया पर्यटन केंद्र में विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित

बहादुरगढ़, 07 अगस्त

बहादुरगढ़ स्थित सेक्टर 12 एचएसवीपी ग्रीन बेल्ट व गोरैया पर्यटन केंद्र में शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं वन विभाग की ओर से विधानसभा स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने पौधारोपण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर एक पेड़ मां के नाम थीम से वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के मानेसर से राज्य स्तरीय वन महोत्सव के दूसरे चरण का शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर किया गया।
डीसी वर्षा खांगवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए अपने स्वागत संबोधन में कहा कि जिला झज्जर में वन महोत्सव के दूसरे चरण का कार्यक्रम है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा आने वाली पीढ़ी यदि पर्यावरण के प्रति सचेत नहीं होंगे तो आने वाली स्थिति काफी भयावह होगी। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे पर्यावरण सरंक्षण को लेकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, वन विभाग और आमजन के सामूहिक सहयोग से पौधारोपण अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप दिया जा रहा है।

जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की अहम भूमिका : कार्तिकेय शर्मा

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष युवाओं का देश है और आज पर्यावरण संरक्षण भविष्य से जुड़ा विषय है, इसे आगे बढ़ाना युवाओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से पौधारोपण को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर अभियान बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृक्षों को सदैव पूजनीय स्थान दिया गया है।  वर्तमान समय में पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, बढ़ते तापमान, प्रदूषण और जल संकट जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे में पौधारोपण केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि समय की आवश्यकता है।

पर्यावरण हितैषी जीवनशैली अपनाने का संदेश

मुख्य अतिथि कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पीएम श्री नरेन्द्र मोदी का  LiFE यानी Lifestyle for Environment का संदेश हमें पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम मुहिम की शुरुआत कर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है जो हमें पौधरोपण से जोड़ने का काम कर रहा हैं। एनसीआर  क्षेत्र में अक्सर जो प्रदूषण का स्तर रहता है वह काफी चिंतनीय है। इसे दूर करने का पौधारोपण ही एकमात्र उपाय है।

Faridabad news: दुर्गा बिल्डर कॉलोनी क्षेत्र के सजरा आधारित सीमांकन कार्य हेतु ईओआई एवं कोटेशन आमंत्रण

सरकार हरित आवरण बढ़ाने के लिए कर रही निरंतर प्रयास : कार्तिकेय शर्मा
वन महोत्सव कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने
कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने, जल संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्राण वायु देवता,नगर वन की स्थापना सहित अन्य कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण में मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लगाए गए पौधों को सुरक्षित रखते हुए उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करना है। इसके लिए पौधों की देखभाल और संरक्षण को भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया जा रहा है।

पौधारोपण अभियान में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी : राजेश जून

बहादुरगढ़ के विधायक राजेश जून ने कहा कि पौधारोपण कार्यक्रम सरकार की सराहनीय पहल है। प्रत्येक व्यक्ति ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान को उत्सव की तरह मनाते हुए परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो।

मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतिभागियों को किया सम्मानित, पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल करने का संकल्प लिया। वन एवं शिक्षा विभाग की ओर से वन महोत्सव की थीम पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों के भागीदार प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। मंच संचालन प्रवक्ता पूजा शर्मा ने किया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चौहान,नगर परिषद झज्जर चेयरमैन जिले सिंह सैनी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा,भीम प्रणामी  के अतिरिक्त जिला प्रशासन की ओर से एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, सीटीएम रितु, डीएफसी साहिथी रेड्डी, डीईओ रतिंद्र सिंह, डीपीसी अनिल शर्मा व डीआईओ अमित बंसल,आशीष कादयान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

बिजली निगम प्रभावशाली कंपनियों को बिना एक भी यूनिट बिजली लिए पैसा दे रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के हितों की कर रहे हैं अनदेखी: प्रो. सम्पत सिंह

*विजन-2047 के तहत आयुष सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री*
*‘Surakshit Aahar’ Campaign a Major Step Towards Healthy Haryana; AYUSH Infrastructure to be Further Expanded*

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Faridabad news: दुर्गा बिल्डर कॉलोनी क्षेत्र के सजरा आधारित सीमांकन कार्य हेतु ईओआई एवं कोटेशन आमंत्रण

August 7, 2026

बिजली निगम प्रभावशाली कंपनियों को बिना एक भी यूनिट बिजली लिए पैसा दे रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के हितों की कर रहे हैं अनदेखी: प्रो. सम्पत सिंह

August 7, 2026
*विजन-2047 के तहत आयुष सेवाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस: मुख्यमंत्री*

*‘Surakshit Aahar’ Campaign a Major Step Towards Healthy Haryana; AYUSH Infrastructure to be Further Expanded*

August 7, 2026
The Haryana government has invited applications for government houses located in Chandigarh and Panchkula.

हरियाणा सरकार ने चंडीगढ़ और पंचकूला स्थित सरकारी मकानों के लिए मांगे आवेदन

August 6, 2026
आज का राशिफल 06 अगस्त 2026 , बृहस्पतिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज रचनात्मक ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी समय मिलेगा। मित्रों व परिवारजनों के साथ पर्यटन स्थल पर जाने का या घर पर सभी को समय देने का आनंद प्राप्त होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी ,वु , वे, वो) स्वभाव में उग्रता और वाणी में संयम रखें। शारीरिक शिथिलता और मानसिक चिंता से आपका मन व्यग्र रहेगा। छात्र आज जिस भी काम को पूरे मन से करेंगे, सफलता जरूर मिलेगी। विवाहित आज पार्टनर की उपलब्धियों से बेहद खुश होंगे। दूरस्थ शिक्षा से जुड़े छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज आपको व्यापार-सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। उगाही, प्रवास, आय आदि के लिए अच्छा दिन है। सरकार तथा मित्रों, सम्बंधियो से लाभ होगा। उनसे भेंट-उपहार मिलने से आनंद होगा। लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। डाक्टर की सलाह अवश्य लें। शाम होने तक सेहत में सुधार होगा। कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप बेहतर मुनाफा ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति पहले बेहतर होगी। आज सामाजिक कार्यों में बड़ा योगदान देंगे। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजकीय सहयोग से काम आसान होंगे। छात्र पढ़ाई से विचलित हो सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में आज विशेष ध्यान देना पड़ेगा। सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आपका आज का दिन मिश्र फलदायी है। शारीरिकरूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिकरूप से स्वस्थ रहेंगे। शरीर में स्फूर्ति कम रहने के कारण कार्य करने का उत्साह कम रहेगा। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक योजना बना सकेंगे। आपकी सृजनात्मक शक्ति आज श्रेष्ठ रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे। आज कोई व्यक्ति आपके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा। आज किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें। ये राशिफल डायरेक्ट हमसे प्राप्त करें Whatsapp https://whatsapp.com/channel/0029VaA6qkB7oQhib8XbL83m/35481 तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाक्माधुर्य से आप अपना निर्धारित कार्य कर सकेंगे। आरोग्य अच्छा रहेगा। आज आपके अंदर नई उर्जा का संचार होगा। आज आप अपनी बुद्धि और कौशल से बड़ी से बड़ी समस्या का हल निकाल लेंगे। आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। अपने सहोदर के साथ सम्बंधों में निकटता का अनुभव आप करेंगे, उनका साथ भी आपको मिलेगा। आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आज आपकी पदोन्नति पर मुहर भी लग जायेगी। छात्र आज किसी नये कोर्स को ज्वाइन कर सकते हैं। धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जायेगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। आज आपके कष्ट दूर होंगे। मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में धनलाभ का योग बन रहा है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपके कामों को असफल करने के शत्रु पक्ष के प्रयास असफल रहेंगे। आप आसानी से अपने काम पूरे कर लेंगे। इस राशि के लोग आज किसी नये बिजनेस में निवेश करेंगे तो लाभ अवश्य होगा। कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आपका आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपके सीधेपन का दूसरे फायदा उठा सकते हैं। आज ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। सीनियर्स का दबाव रहेगा। आज अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज धन लाभ का योग है। ऑफिस में आज आपके काम से बॉस खुश रहेंगे। लवमेट के लिये आज का दिन काफी अच्छा है। आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।

Aaj ka Rashifal: कुंभ, मेष समेत 7 राशियों की होगी बल्ले बल्ले, देखें आज का राशिफल

August 6, 2026
Merit and Hard Work Are the Identity of New Haryana; No Talented Student Will Be Held Back by Lack of Resources: CM Nayab Singh Saini

योग्यता और मेहनत ही नए हरियाणा की पहचान, किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे की उड़ान संसाधनों की कमी से नहीं रुकेगी: मुख्यमंत्री

August 6, 2026

Leave a Comment