Kal Ka Mousam: देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बरसात होने वाली है। देश के अधिकांश भाग में शीतलहर और घने कोहर का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। सुबह के समय ठंड में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में मौसम विभाग ने एक और आफत भरा अलर्ट जारी किया है।
जी हां, भीषण शीतलहर के बीच उत्तर भारत के 3 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। इतना ही नहीं 15 शहरों में शीतलहर भी अपना प्रचंड रूप दिखाएगा। दक्षिण के राज्यों में बारिश मुश्किलें लाने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं कल आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा…
कल उत्तर भारत के इन 3 राज्यों में बारिश
IMD के मुताबिक कल यानी 6 जनवरी को उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर ऊंचाई वाले भागों में बारिश की तीव्रता ज्यादा होगी। कश्मीर के डोडा, बडगाम, शोपिया की ऊंची पहाड़ियों पर बारिश की चेतावनी है। हिमाचल के चंबा, रोहतांग, किन्नौर और मनाली के ऊंचाई वाले हिस्से में बारिश की संभावना है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में पाले गिरने की अधिक संभावना है। तमिलनाडु में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मछुआरों को सावधान रहने के लिए कहा गया है।
उत्तर भारत के 15 जिलों में शीतलहर
उत्तर भारत के 15 जिलों में मंगलवार 6 जनवरी को शीतलहर का खतरनाक असर देखने को मिलेगा। इन जिलों में अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, बरेली, अमेठी, और आगरा में शीत लहर का कहर रहेगा। इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड के नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और देहरादून में शीत लहर से परेशानी बढ़ेगी। पंजाब के मोगा, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर में में सुबह-सुबह शीत लहर की स्थिति रहेगी।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी को दिल्ली में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने वाला है। हालांकि, दोपहर में धूप खिलेगी। सुबह यात्रा करने के दौरान बेहद सावधान रहना होगा। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 17 °C रहेगा और न्यूनतम तापमान 7 °C रहेगा।
यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में 6 जनवरी को खतरनाक घने कोहरे देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, कानपुर, अयोध्या, इटावा, लखनऊ, आगरा, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, बिजनौर, सहारनपुर और मुरादाबाद में शीतलहर का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 17 °C रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 °C रहेगा।
बिहार में कैसा रहेगा मौसम
बिहार में 6 जनवरी को मौसम बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय लोगों को घने कोहरे से परेशानी बढ़ने वाली है। वहीं पटना, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, गया और जहानाबाद में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। सीमांचल के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और अररिया में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में कल यानी 6 जनवरी को 10 से अधिक जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। रांची, देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, रामगढ़ में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। रांची में अधिकतम तापमान 19 °C तो न्यूनतम तापमान 6 °C रहेगा।
उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में कल यानी 6 जनवरी को कुछ जगहों पर पाले गिरने की अधिक संभावना है। वहीं ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात और मध्यम बारिश की संभावना है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 14 °C तो न्यूनतम तापमान 3 °C रहेगा। देहरादून में अधिकतम तापमान 17 °C तो न्यूनतम तापमान 5 °C रहेगा।
हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम
हिमाचल में कल यानी 6 जनवरी को मौसम बदलने वाला है। चंबा, मनाली में हल्की बारिश की संभावना है। इसके चलते तापमान में कमी देखने को मिलेगी। मनाली में अधिकतम तापमान माइनस 6 °C तो न्यूनतम तापमान माइनस 21 °C रहेगा।
राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में कल यानी 6 जनवरी को मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। सीकर, सिरोही, पीली और चुरू में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। जयपुर में अधिकतम तापमान 20 °C रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 °C रहेगा।
मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में कल यानी मंगलवार को तापमान में कमी आएगी। भोपाल में अधिकतम तापमान 21 °C तो न्यूनतम तापमान 7 °C रहेगा। पंचमढ़ी और नौगांव में तापमान 2 डिग्री के पास पहुंचेगा। 19 जिलों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है।












