गांव मैयड़ में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल में चल रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित

Published On: April 27, 2026
Follow Us

हिसार, 27 अप्रैल।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने गांव मैयड़ में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक अस्पताल में चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में पाई गई कमियों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरा होना चाहिए।


वे सोमवार को आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा की वीडियो कॉन्फ्रेंस के उपरांत अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल परिसर का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा तकनीकी मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला नगर योजनाकार, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा अन्य संबंधित विभागों से आवश्यक एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए और परियोजना समय पर पूर्ण हो सके।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि


अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद ने अस्पताल में डॉक्टर सहित अन्य स्टाफ की जानकारी तथा अस्पताल में प्रयोग होने वाले उपकरणों व फर्नीचर इत्यादि की मांग को जल्द से जल्द निदेशालय भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के भी निर्देश दिए।


इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ धर्मपाल पूनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. सुभाष खतरेजा, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गौरव जैन, जिला वन अधिकारी रोहताश बिरथल, जिला नगर योजनाकार दिनेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment