ओलावृष्टि व तेज वर्षा से हुए नुकसान का विवरण गांव भरोखां के प्रभावित किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 27 अप्रैल तक करवाएं दर्ज

Published On: April 24, 2026
Follow Us

सिरसा, 24 अप्रैल।
जिला में गत दिनों ओलावृष्टि व तेज वर्षा के कारण रबी 2025-26 की फसलों को हुए नुकसान के संबंध में विवरण दर्ज कराने के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। तहसील सिरसा के गांव भरोखां के प्रभावित किसान 27 अप्रैल तक फसलों को हुए नुकसान का ब्यौरा दर्ज करवा सकते हैं।

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव


जिला राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर तहसील सिरसा के गांव भरोखां में ओलावृष्टि व तेज वर्षा के चलते फसलों को नुकसान हुआ है। नुकसान का विवरण दर्ज करवाने के लिए सिरसा जिले के गांव भरोखां के किसानों के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। प्रभावित किसान 27 अप्रैल तक अपनी फसलों को हुए नुकसान का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवा सकते हैं।

Haryana News: हरियाणा में चल रहा सहकारी सप्ताह अभियान, कागदाना पैक्स में किया पौधारोपण, दिया ये खास संदेश

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment