ज्ञान भारतम मिशन तथा जनगणना 2027 को लेकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यक्रम आयोजित

Published On: May 1, 2026
Follow Us

हिसार, 30 अप्रैल।
ज्ञान भारतम मिशन एवं जनगणना 2027 को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता एवं प्रचार अभियान के तहत सीटीएम एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष चंद्र ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने ज्ञान भारतम मिशन के उद्देश्यों तथा जनगणना के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों को दोनों ही अभियान के संबंध में प्रेरित करें। उन्होंने जनगणना 2027 को देश के विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि यह प्रक्रिया नीतियों के निर्माण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके लिए सटीक आंकड़े बेहद जरूरी हैं। सीईओ सुभाष चंद्र ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे जनगणना के प्रति जागरूक रहें और अपने परिवार एवं समाज में भी इसकी महत्ता के बारे में जानकारी फैलाएं। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी से ही ऐसे अभियानों को सफल बनाया जा सकता है।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

उन्होंने ज्ञान भारतम मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि प्राचीन पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण के लिए व्यापक अभियान चलाया है। जिसके तहत प्राचीन ज्ञान संपदा को सहेजा जा रहा है। विद्यार्थी अपने घरों व आस-पड़ोस के अलावा प्राचीन मंदिर, मठ इत्यादि में रखे ऐतिहासिक पत्रों, मानचित्रों और पुरानी तस्वीरों की जानकारी जुटाएं ताकि ऐसे अभिलेखों का भौतिक सत्यापन और जियो-टैगिंग  की जा सके। कोई भी नागरिक ज्ञान भारतम ऐप के माध्यम से पांडुलिपियों का विवरण, स्थान और तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। इस दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधिकारियों एवं स्टाफ ने भी अभियान से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न रखे, जिनका सीईओ सुभाष चंद्र ने सरल और प्रभावी तरीके से उत्तर दिया।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026

Leave a Comment