अधिकारी एटीआर अपलोड करने से पहले शिकायतकर्ता से फोन कर पुष्टि करें : एडीसी दीपक बाबूलाल करवा

Published On: August 7, 2026
Follow Us


भिवानी, 07 अगस्त। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की लंबित एवं री-ओपन शिकायतों की विस्तार से समीक्षा करते हुए एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एटीआर अपलोड करने से पहले शिकायतकर्ता से फोन कर पुष्टि जरूर करें।


एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि शिकायतकर्ताओं को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत की एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड करने से पहले संबंधित शिकायतकर्ता से टेलीफोन पर संपर्क कर यह सुनिश्चित किया जाए कि उसकी शिकायत का समाधान वास्तव में हो चुका है तथा उसे समाधान की जानकारी भी मिल गई है। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं है तो उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन


एडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो मामले विभागीय स्तर पर निपटाए जा सकते हैं, उन्हें अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। वहीं, जिन मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव नहीं है, उन्हें सीएफएमएस नंबर के माध्यम से मुख्यालय भेजा जाए, ताकि उनका समय पर निस्तारण हो सके। बैठक में उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 से संबंधित भिवानी जिले की लगभग सभी लंबित शिकायतों का सफलतापूर्वक समाधान कर दिया गया है।


– एडीसी ने सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
वहीं एडीसी श्री करवा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से घोषणाओं पर की गई कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली गई तथा लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। एडीसी ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं से संबंधित सभी परियोजनाओं एवं विकास कार्यों में तेजी लाई जाए तथा गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करते हुए प्रगति रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत करे, ताकि सभी घोषणाओं का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई


इस अवसर पर सीटीएम अनिल कुमार, एसडीएम महेश कुमार, डीएसपी अनुप कुमार, डीएमसी हरवीर सिंह, सीएमजीजीए रिषव रंजन, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, राग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता सुनील रंगा, संजय रंगा, डीईओ निर्मल दहिया, डीपीओ मीरा राणा, तहसीलदार जयबीर, डीएसडब्ल्यू रविंद्र दलाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment