बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया 1 करोड़ का चेक

Published On: May 15, 2026
Follow Us

Patna: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ईशान किशन ने आज बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से पटना में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सीएम सम्राट चौधरी ने 1 करोड़ का चेक देकर ईशान किशन को सम्मानित किया।

ICC T-20 वर्ल्ड कप में भारत को विश्व विजेता बनाने में ईशान किशन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। बिहार के सीएम ने उन्हें 1 करोड़ का चेक प्रदान करते हुए आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस खास मौके पर ईशान किशन के साथ उनकी मां सुचित्रा सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

बिहार का नाम रोशन करते रहिए

सीएम सम्राट चौधरी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ईशान किशन के साथ फोटो शेयर की। फोटो के साथ एक पोस्ट भी शेयर किया। इस पोस्ट में लिखा, ‘आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, ईशान किशन को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपए की राशि देकर सम्मानित किया। सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।’

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment