सांपला नगर पालिका सामान्य चुनाव में प्रत्याशी 28 अप्रैल तक वापिस ले सकते है नामांकन पत्र :- रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार 

Published On: April 25, 2026
Follow Us

सांपला, 25 अप्रैल : सांपला की उपमंडलाधीश एवं नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 5 प्रत्याशियों तथा सदस्य के पदों के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। 

         रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी तथा 28 अप्रैल को सायं 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन वापिस लें सकेंगे। इसी दिन सायं 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में रहने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे तथा मतदान केंद्रों की सूची चस्पा की जाएगी। 

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

          उन्होंने बताया कि 10 मई 2026 रविवार को सुबह 8 बजे से सायं 6 बजे तक नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए मतदान होगा तथा 13 मई 2026 को प्रात: 8 बजे से निर्धारित स्थानों पर मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना संपन्न होने के तुरंत बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

बॉक्स :-

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 5 नामांकन तथा सदस्यों के लिए 7 प्रत्याशियों ने दाखिल किये नामांकन पत्र :-

सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव 2026 के चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन प्रधान पद के लिए 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए तथा सदस्यों के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। प्रधान पद के लिए आज नामांकन दाखिल करने वालों में रजनी पत्नी प्रवीण कुमार, राम निवास पुत्र जगन्नाथ, राहल चौधरी पुत्र शमशेर सिंह, शीतल पत्नी अनिल कुमार तथा अंकित पुत्र साहिब सिंह शामिल है। सदस्य पद के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर 1 से रमेश पुत्र हवा सिंह, संगीता पत्नी मोहन लाल,  वार्ड नंबर 2 से मनीष पुत्र सुरेंद्र,  वार्ड नंबर 5 से राजरूप पुत्र जिले सिंह,  वार्ड नंबर 6 से ज्योति पत्नी शिव कुमार,  वार्ड नंबर 9 से अमित पुत्र सतपाल तथा वार्ड नंबर 10 से नेहा पत्नी आकाश शामिल हैं। प्रधान पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों तथा सदस्यों के लिए कुल 50 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किये हैं।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment