जनगणना-2027: 30 अप्रैल से पहले स्वयं दर्ज करवाएं डाटा: एडीसी अर्पित संगल

Published On: April 24, 2026
Follow Us

सिरसा, 24 अप्रैल।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने कहा कि जनगणना-2027 का कार्य एक राष्ट्रीय दायित्व है। पहले चरण में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य किया जाना है, जिसके तहत 30 अप्रैल तक स्व-गणना का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना 2027, राष्ट्र के भावी विकास के लिए आधारभूत और विश्वसनीय जन सांख्यिकीय आंकड़े उपलब्ध कराएगी। इसकी सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इस बार की जनगणना में आधुनिक डिजिटल तकनीक का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में भागीदारी निभाएं और सही जानकारी उपलब्ध कराएं और इस कार्य को सफल बनाने में सहभागी बनने में अपना योगदान दें।


तहसील ऐलनाबाद में आमजन को किया जागरूक
जनगणना-2027 को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जिलाभर में निरंतर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को तहसील ऐलनाबाद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु ने आमजन को स्व-गणना के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा जिला में स्कूल स्तर पर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि


डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर हिमांशु ने बताया कि राष्ट्रीय जनगणना-2027 के तहत पोर्टल पर स्व-गणना का विकल्प ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टल में कोई भी नागरिक 30 अप्रैल तक अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकता है। यदि अब तक आपने ऑनलाइन स्व-गणना फार्म नहीं भरा है, तो वे 30 अप्रैल से पहले अपनी जानकारी अवश्य दर्ज करें। इस दौरान उन्होंने आमजन को विस्तार से पूर्ण पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी।
यह हैं पंजीकरण प्रक्रिया


नागरिक मोबाइल नंबर के माध्यम से  https://se.census.gov.in/ पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित प्रश्नों के उत्तर भर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया लगभग 5 से 10 मिनट में पूर्ण हो जाती है और सफलतापूर्वक सबमिशन के बाद यूनिक आईडी प्राप्त होती है। स्व-गणना अवधि समाप्त होने के बाद 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान घर-घर जाकर जानकारी एकत्र की जाएगी। जो नागरिक ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाएंगे, उनके लिए गणना कर्मी सीधे घर जाकर साक्षात्कार के माध्यम से डेटा एकत्र करेंगे। इससे कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित नहीं रहेगा।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment