Cockroach Janta Party ने बना डाला रिकॉर्ड, 4 दिन में इंस्टाग्राम पर 93 लाख फॉलोअर्स के साथ BJP से आगे निकला अकाउंट

Published On: May 21, 2026
Follow Us

Cockroach Janta Party : हाल ही में बनी कॉकरोज जनता पार्टी इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर चल रहा @cockroachjantaparty नाम के अकाउंट ने बहुत ही कम समय में देश के लाखों युवाओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। देश की कई बड़ी राजनीतिक पार्टियों को सोशल मीडिया पर कड़ी टक्कर देते हुए 20 मई तक इस पेज के फॉलोअर्स की संख्या करीब 93 लाख तक पहुंच गई है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट @bjp4india के लगभग 87 लाख फॉलोअर्स हैं।

जबकि Indian National Congress अभी भी सोशल मीडिया पर सबसे आगे दिखाई दे रही है, जिसके इंस्टाग्राम पेज @incindia पर करीब 1.32 करोड़ फॉलोअर्स मौजूद हैं। दूसरी ओर Aam Aadmi Party के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगभग 19 लाख फॉलोअर्स हैं।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

कॉकरोज जनता पार्टी का अभियान 16 मई के आसपास चर्चा में आया था। इसकी शुरुआत पहले X पर व्यंग्य और मीम्स के जरिए हुई थी। बाद में इसका इंस्टाग्राम अकाउंट लॉन्च किया गया, जिसके बाद इसकी पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ने लगी। सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर युवाओं ने इसे बड़ी संख्या में शेयर करना शुरू किया।

कॉकरोज जनता पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट के पोस्ट में बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, राजनीतिक जवाबदेही और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा इससे जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। अकाउंट की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने कई लोगों को हैरान किया है। आपको बता दें कि लॉन्च होने के करीब 78 घंटे के अंदर ही इस पेज ने लगभग 30 लाख फॉलोअर्स हासिल कर लिए थे। इसके बाद कुछ ही दिनों में यह आंकड़ा 90 लाख के पार पहुंच गया। 

Weather Update: देशभर में मौसम का बड़ा अलर्ट, 20 से अधिक राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, जानें 12 जून के ताजा दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment