नूंह में लस्सी पीने से एक ही परिवार के 11 लोगों की बिगड़ी हालत

Published On: May 24, 2026
Follow Us

Nuh: नूंह जिले के फलेंडी गांव में सुबह के वक्त लस्सी पीने से एक ही परिवार के 11 लोगों की अचानक से तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ गई। सभी लोगों को मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन तमाम मरीजों का इलाज डाक्टरों की टीम की निगरानी में किया जा रहा है। एक हो परिवार की अचानक तबीयत खराब होने के बाद गांव में हड़कंप मच गयाएक ही परिवार तमाम सदस्यों की तबीयत बिगड़ने की खबर से पूरे गांव में हडकंप मच गया है।

पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि राशिद ने बताया कि गुरुवार की सुबह के समय घर में छाछ की लस्सी बनाई गई थी। जिसको परिवार के सभी सदस्यों ने घर में बनी उस लस्सी को पिया था। लस्सी पीने के कुछ देर बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। जिनको उल्टी, दस्त, पेट दर्द और शरीर में कमजोरी की शिकायत होने लगी।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

राशिद ने बताया कि तबीयत खराब होने पर पहले तो स्थानीय स्तर पर घर ही सबका इलाज शुरू किया गया। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए परिवार के आठ सदस्यों को मांडीखेड़ा की अल आफिया अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि तीन का घर पर ही उपचार चलता रहा। जब उनके स्वास्थ्य में भी कोई सुधार नहीं हुआ, तो उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

डॉक्टर ने जताई फूड पाइजिंग की आशंका

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

बीमार 11 सदस्यों का अस्पताल में इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन जैसी शिकायत की डाक्टरों की प्रारंभिक जांच और लक्षणों के आधार पर फूड पाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है लेकिन अभी भी स्पष्ट कारणों का पता चलना बाकी है।

बीमार होने वाले सदस्य में राशिद उम्र 32 वर्ष ,फरजाना उम्र 30 वर्ष ,राहिला 10 वर्ष, आफरीन आठ वर्ष, दिलशाना सात वर्ष, जिलसान दो , जीशान उम्र चार माह ,आजाद उम्र 62 वर्ष, मिस्रुफी उम्र 60 वर्ष , रस्मुद्दीन 18 वर्ष, राशिद का भाई सरीदा 25 वर्ष, राशिद की भाभी भी बीमार है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment