डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने रिबन काटकर किया वाटर कूलर का शुभारंभ

Published On: April 27, 2026
Follow Us

झज्जर, 27 अप्रैल। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने सोमवार को लघु सचिवालय परिसर के फेस दो में भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर का शुभारंभ कर आमजन को समर्पित किया। इस पहल से सचिवालय में आने वाले लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा, जिससे उन्हें गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्था के सहयोग से लगाए गए इस वाटर कूलर से आमजन को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं, ऐसे में उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह वाटर कूलर आमजन के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा और इससे लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों को इस नेक कार्य के लिए प्रोत्साहित किया।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि वाटर कूलर की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को हमेशा स्वच्छ पानी मिल सके। साथ ही, पानी की निरंतर आपूर्ति बनी रहे, इस पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि


डीसी ने कहा कि प्रशासन आमजन की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस तरह की जनहितकारी पहले जारी रहेंगी। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे सार्वजनिक संपत्ति का संरक्षण करें और सुविधाओं का सही तरीके से उपयोग करें। लघु सचिवालय परिसर में साफ सफाई का ध्यान रखें और सचिवालय परिसर को स्वच्छ रखने में प्रशासन का सहयोग करें


इस मौके पर डीईओ रतिंद्र सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र बोथ, सर्वोदय जनहित समाज कल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महेंद्र सिंह बोथ सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment