यमुनानगर की डॉ. निधि महेंद्रू को मिली राष्ट्रीय स्तर की बड़ी जिम्मेदारी 

Published On: June 5, 2026
Follow Us

यमुनानगर: गुरु नानक खालसा कॉलेज, यमुनानगर के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्ष एवं सहायक प्रोफेसर डॉ. निधि महेंद्रू को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति जैव प्रौद्योगिकी, सूक्ष्मजीव विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए की गई है।

नई जिम्मेदारी के तहत डॉ. निधि महेंद्रू देशभर में स्वच्छ जल के प्रति जागरूकता, जल संसाधनों के सतत प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षाविदों के बीच वैज्ञानिक चेतना बढ़ाने से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगी।

हरियाणा के सिरसा, हिसार, जींद समेत 18 जिलों में झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

इससे पहले वह वर्ष 2025-26 में माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया की हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने, शोध सहयोग को प्रोत्साहित करने और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए डॉ. निधि महेंद्रू ने सोसाइटी के नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वह स्वच्छ जल, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करती रहेंगी।

हरियाणा राज्य मे 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति कॉलेज के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि डॉ. निधि महेंद्रू की शिक्षा, शोध और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता ने संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

वहीं, कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वैज्ञानिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और अपनी शैक्षणिक व पेशेवर उपलब्धियों के माध्यम से संस्थान का नाम रोशन करने में उनके योगदान की सराहना की।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment