Haryana: हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, CMO कार्यालय का ड्राइवर 44 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Published On: June 12, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के जींद स्थित नागरिक अस्पताल में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सीएमओ कार्यालय में तैनात एक ड्राइवर को 44 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी यूनिट सिरसा के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे नागरिक अस्पताल जींद में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान सीएमओ कार्यालय में नियुक्त ड्राइवर जगदीश पुत्र हीरा को रिश्वत की रकम के साथ काबू कर लिया गया।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

एसीबी को यह कार्रवाई फूलिया खुर्द निवासी सोनू पुत्र सूर्या राम की शिकायत के आधार पर करनी पड़ी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उससे दिव्यांग प्रमाण पत्र के नवीनीकरण (रिन्यूअल) के बदले 44 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और फिर योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एसीबी कार्यालय ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने स्पष्ट किया कि गिरफ्तार किया गया जगदीश उनकी निजी गाड़ी का चालक नहीं है। उन्होंने कहा कि वह सीएमओ कार्यालय में नियुक्त ड्राइवर के रूप में कार्यरत है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment