Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी गोली लगने से घायल

Published On: June 10, 2026
Follow Us

Haryana News: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार की लूटपाट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घटना के दसवें दिन बुधवार रात पुलिस की दो आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, मामले में बुधवार दिन के समय एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पहुंची। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें काबू कर लिया गया।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से मामले से जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।

1 जून को हुई थी वारदात

गौरतलब है कि 1 जून की रात करीब 11:30 बजे पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-25 में मित्तल मॉल के पीछे बाइक सवार तीन बदमाशों ने SBI के मुख्य प्रबंधक हर्षद कुमार को निशाना बनाया था।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

आरोपियों ने उनसे सोने की चेन, अंगूठी और पर्स लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में हर्षद कुमार को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment