Haryana: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो सगे भाई पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Published On: June 26, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के कैथल जिले में शुक्रवार तड़के पुलिस और दो वांछित बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के मौड़ मंडी निवासी सगे भाइयों सोहन सिंह और धर्मबीर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वे चीका में एक करोड़ रुपये से अधिक की चोरी के मामले में वांछित थे।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम अपराधियों की तलाश और नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि 9 जून को चीका कस्बे में हुई बड़ी चोरी की वारदात में शामिल दो आरोपी होंडा WR-V कार में पूंडरी क्षेत्र में घूम रहे हैं और किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, रुकने के बजाय आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर भाग निकले, जिसके बाद उनका पीछा किया गया।

पुलिस का दावा- आरोपियों ने की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक पीछा करने के दौरान आरोपियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसके बाद दोनों ने कथित तौर पर अवैध पिस्तौलों से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि पहले आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई और हवाई फायर भी किए गए। इसके बावजूद फायरिंग जारी रहने पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान धर्मबीर के बाएं पैर और सोहन सिंह के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

हथियार और वाहन बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से दो अवैध .32 बोर देसी पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की जा रही होंडा WR-V कार बरामद करने का दावा किया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चोरी के मामले में भी पूछताछ जारी

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपी 9 जून को चीका के हुड्डा सेक्टर में हुई बड़ी चोरी की वारदात में भी शामिल थे। इस मामले में पहले से दर्ज केस के अलावा पुलिस टीम पर हमला करने और अवैध हथियार रखने के आरोप में थाना पूंडरी में नया मामला दर्ज किया गया है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment