हरियाणा में एक लाख रुपये रिश्वत लेते ETO और चालक रंगे हाथों गिरफ्तार

Published On: August 25, 2026
Follow Us
ETO and driver arrested red-handed while accepting a bribe of ₹1 lakh in Haryana.

फरीदाबाद, 25 अगस्त। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के एक अधिकारी तथा उसके चालक को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेन्द्र पूनिया, आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ETO), कार्यालय संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त, मंडल फरीदाबाद तथा राम बाबू, चालक, कार्यालय संयुक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त (अपील), फरीदाबाद के रूप में हुई है।

  • 10 लाख रुपये की पेनल्टी को 4 लाख में निपटाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि वह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत है और कंपनी की गाड़ियों की देखरेख तथा उनके रूट पास करवाने की जिम्मेदारी संभालता है। प्राप्त शिकायत के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को ETO सुरेन्द्र पूनिया ने लखनऊ से आ रही स्क्रैप से भरी कंपनी की एक गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ लिया। शिकायतकर्ता जब उसी रात सीकरी, फरीदाबाद में सुरेन्द्र पूनिया से मिला तो कथित रूप से अधिकारी ने वाहन पर करीब 10 लाख रुपये की पेनल्टी बनने की बात कहते हुए उसे 4 लाख रुपये में छोड़ने की बात कही।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद 14 अगस्त 2026 को वह सुरेन्द्र पूनिया से उसके सेक्टर-11, फरीदाबाद स्थित पीजी में मिला। वहां कथित रूप से आरोपी ने 2 लाख रुपये 15 अगस्त के बाद तथा शेष 2 लाख रुपये दो-चार दिन बाद देने की बात कही। साथ ही, आगे कंपनी की गाड़ी न रुकवाने का आश्वासन भी दिया गया। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रिश्वत की मांग के दौरान आरोपी अधिकारी का चालक राम बाबू भी उसके साथ था और इस संबंध में बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उसके पास मौजूद थी।

  • एक लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए दोनों आरोपी

शिकायत के आधार पर राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान ETO सुरेन्द्र पूनिया के पास बैठे उसके चालक आरोपी राम बाबू को ETO सुरेन्द्र पूनिया के कार्यालय में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। मौके से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।मामले में दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में अभियोग संख्या 19, दिनांक 25.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (P.C. Act) के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई
  • अपील- रिश्वत मांगे तो 1064 पर करें शिकायत

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य को करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो बिना किसी भय या दबाव के इसकी शिकायत ब्यूरो की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर करें। शिकायतकर्ता की पहचान और शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment