हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, अंबाला के पंजोखरा साहिब में बनेगा CHC, रेवाड़ी के संगवाड़ी गांव में खुलेगा नया PHC

Published On: August 6, 2026
Follow Us
Expansion of health services in Haryana: a CHC to be built at Panjokhra Sahib in Ambala, and a new PHC to open in Sangwari village, Rewari.

चंडीगढ़, 6 अगस्त-हरियाणा सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  को अपग्रेड करने के साथ-साथ एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी प्रदान की है। सरकार के इस फैसले से अंबाला और रेवाड़ी जिलों के हजारों ग्रामीणों को अपने नजदीकी इलाकों में ही बेहतर और आधुनिक इलाज की सुविधाएं मिल सकेंगी।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 मार्च 2026 को प्रस्तुत बजट के दौरान जनता से जुड़े कई अहम ऐलान किए थे। उसी घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए मुख्यमंत्री ने अंबाला जिले के पंजोखरा साहिब स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस अस्पताल के अपग्रेड होने से पंजोखरा साहिब और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को आपातकालीन सेवाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों और बेहतर इनडोर रोगी सुविधाओं का लाभ अपने घर के पास ही मिलेगा।

इसके साथ ही, स्वास्थ्य मंत्री ने दूसरे महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी जिले के गांव संगवाड़ी में एक नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  खोलने को भी हरी झंडी दे दी है। संगवाड़ी में नया पीएचसी खुलने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज और प्राथमिक जांच के लिए दूर-दराज के शहरों या बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। सरकार के इन दोनों फैसलों से ग्रामीण अंचल में प्राथमिक और द्वितीयक स्तर की स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक आसान व मजबूत होगी।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment