जन समस्याओं का त्वरित समाधान शासन- प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता  : डीसी

Published On: April 27, 2026
Follow Us

झज्जर, 27 अप्रैल। जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में सोमवार को डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल की अध्यक्षता में  जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसीपी दीप्ति गर्ग भी उपस्थित रहीं।


डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल  ने बैठक में नागरिकों से प्राप्त शिकायतों की विस्तार से सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का समाधान समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में कुल 14 शिकायतें प्रस्तुत की गई, जिनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समयावधि में समाधान के  निर्देश दिए।

Opposition should look at its own record before lecturing us on law and order – Chief Minister
हरियाणा विधानसभा में दिवंगत पूर्व विधायकों, शहीद जवानों और हादसों में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि


 डीसी ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें शासन-प्रशासन और आमजन के बीच संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच हैं, जिनके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।


उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों  को निर्देश दिए कि वे मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को समाधान प्रक्रिया की जानकारी समय-समय पर दी जाए, ताकि प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हो।

Congress Comes to House with Pre-Decided Agenda, Relies on False Claims and Allegations – Chief Minister
कांग्रेस का एजेंडा पहले से तय, झूठ बोलना और आरोप लगाना ही इनका काम — मुख्यमंत्री


उन्होंने कहा कि  प्रशासन की प्राथमिकता है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े और एक ही मंच पर उनकी सुनवाई तथा समाधान सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की बैठकें सुशासन की अवधारणा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


बैठक में इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर डीसीपी दीप्ति गर्ग, सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट,एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार,सीटीएम रितु बंसीवाल,एसीपी अनिरुद्ध चौहान,जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता अमित श्योकंद,सिंचाई विभाग के एसई सतीश जनावा,डीआरओ मनवीर सिंह,डीडीपीओ निशा तंवर,एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुमित कुमार,सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति बीरेंद्र सिंह,डीटीपी अंजू, डीआईओ अमित बंसल,डीईईओ राजबाला,कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ सुरेंद्र मलिक ,टीओ डॉ रोहित वत्स,डीडब्ल्यूओ श्वेता शर्मा के अलावा एमिनेंट पर्सन बुधराम डीघल,कष्ट निवारण समिति सदस्य विक्रम सिंह व सुरेंद्र शर्मा,राजकुमार, ओमप्रकाश, कुलदीप, मीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम का सफल आयोजन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment