नगर पालिका सांपला के सामान्य चुनाव के लिए ईवीएम की प्रथम रेंडोमाइजेशन की गई :- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सचिन गुप्ता

Published On: May 1, 2026
Follow Us

 
रोहतक, 30 अप्रैल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता, सांपला नगर पालिका के सामान्य पर्यवेक्षक नरेंद्र कुमार, पुलिस पर्यवेक्षक फैसल खान, रिटर्निंग अधिकारी अंकिता पुवार व खर्च पर्यवेक्षक हनीश गुप्ता की मौजूदगी में ईवीएम का प्रथम रेंडोमाइजेशन किया गया। इस अवसर पर प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन


उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि ईवीएम के प्रथम रेंडोमाइजेशन के अंतर्गत नगर पालिका के प्रधान पद तथा सदस्य पदों के लिए ईवीएम निर्धारित की गई। रेंडोमाइजेशन के तहत 40 बैलेट यूनिट व 40 कंट्रोल यूनिट का रेंडोमाइजेशन किया गया तथा इनमें 4-4 बीयू व सीयू की आरक्षित यूनिट भी शामिल है। ईवीएम का तीन बार रेंडोमाइजेशन किया गया तथा तीसरी बार रेंडोमाइजेशन डेटा को फाइनल कर दिया गया।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई


बॉक्स :-
मतदान स्टाफ को दिया गया ईवीएम का प्रशिक्षण :-
सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधीश अंकिता पुवार की अध्यक्षता में मतदान स्टाफ को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 10 मई को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक सांपला नगर पालिका के सामान्य चुनाव के तहत मतदान होगा। स्थानीय जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में चुनाव तहसीलदार सरला कौशिक व ईवीएम के मास्टर टे्रनर द्वारा मतदान स्टाफ को इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन की कार्य प्रणाली का डेमो सहित प्रशिक्षण दिया गया। डीपीसी कार्यालय के एपीसी राजेश कुमार भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment