Haryana: हरियाणा में चार हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी सड़कें

Published On: June 12, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा में सड़क बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ी पहल शुरू की है। विभाग ने प्रदेश के चार प्रमुख राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य सड़कों की गुणवत्ता में सुधार करना, यातायात सुरक्षा बढ़ाना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के तहत पानीपत-सफीदों-जींद-भिवानी रोड, गोहाना-खानपुर कलां रोड (सोनीपत), घरौंडा-फुरलक रोड (करनाल) तथा ओल्ड बाईपास रोड (कैथल) को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा।

हरियाणा के सिरसा, हिसार, जींद समेत 18 जिलों में झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

परियोजना को सुचारु रूप से लागू करने के लिए पीडब्ल्यूडी ने संबंधित मार्गों पर मौजूद हाई टेंशन (एचटी) और लो टेंशन (एलटी) बिजली लाइनों को स्थानांतरित करने के संबंध में बिजली निगम को पत्र भेजे हैं। इससे निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी सड़कें

मॉडल रोड परियोजना के तहत चयनित सड़कों के दोनों ओर सुव्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे ताकि पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। इसके अलावा सड़क के मध्य आकर्षक डिवाइडर तैयार किए जाएंगे, जिनमें फूलों और सजावटी पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे मार्गों की सुंदरता भी बढ़ेगी।

हरियाणा राज्य मे 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

सुरक्षा पर रहेगा विशेष फोकस

यातायात सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सड़कों पर आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय बेहतर रोशनी उपलब्ध हो सके। साथ ही प्रमुख स्थानों पर मानकों के अनुरूप जेबरा क्रॉसिंग बनाई जाएंगी, ताकि पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment