हरियाणा के दादरी में गैंगवार, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, 6 को लगी गोलियां

Published On: August 6, 2026
Follow Us
हरियाणा के दादरी में गैंगवार, दो गुटों में अंधाधुंध फायरिंग, 6 को लगी गोलियां

चरखी दादरी

सिटी थाना के सामने गैंगवार, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला दादरी शहर
6 लोगों को लगी गोलियां, 2 की हालत गंभीर; रोहतक PGI रेफर

हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त
हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त को होगी, आदेश जारी


चरखी दादरी शहर में गुरुवार को सिटी थाना पुलिस के सामने उस समय सनसनी फैल गई, जब दो पक्षों के बीच गैंगवार में अंधाधुंध गोलियां चलीं। गोलीबारी में 6 लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घायलों में दो युवकों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक PGI रेफर किया गया है।

चरखी दादरी फायरिंग कांड में कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य आरोपी भी काबू


घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कप्तान सिंह और डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।


वारदात के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। घटनास्थल के दोनों ओर सड़क को ब्लॉक कर दिया गया, जबकि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

*जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी*
जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी


फिलहाल गोलीबारी के कारणों की जांच जारी है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment