हरियाणा में रक्षांबधन पर महिलाओं और बच्चों को फ्री सफर का तोहफा, बस अड्डों पर तैनात रहेगा पुलिस स्टाफ

Published On: August 25, 2026
Follow Us
हरियाणा में रक्षांबधन पर महिलाओं और बच्चों को फ्री सफर का तोहफा, बस अड्डों पर तैनात रहेगा पुलिस स्टाफ

चण्डीगढ 25 अगस्त-  हरियाणा सरकार द्वारा हर साल की तरह इस साल भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को विशेष सौगात देने का निर्णय लिया है। इस फैसले के तहत रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सभी महिलाओं को हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई है।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह निःशुल्क यात्रा की सुविधा 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी जो 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक लागू रहेगी। यात्रा के दौरान महिलाओं के साथ उनके 15 वर्ष तक आयु के बच्चे भी हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में बिना किराया दिए यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। निःशुल्क यात्रा की सुविधा हरियाणा राज्य में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने के लिए मान्य होगी। जिसमें दिल्ली और चंडीगढ़ तक की यात्राएं भी शामिल की गई है।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य स्तर पर संबंधित अधिकारियों तथा सभी जिला महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए बसों के सुगम संचालन के अलावा पर्याप्त बसों की उपलब्धता तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

*मार्गदर्शन हेतू बस स्टेण्ड पर परिवहन कर्मी होंगे तैनात*

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

उन्होंने बताया कि जिला महाप्रबंधक प्रत्येक बस स्टेण्ड पर परिवहन कर्मचारी को वर्दी में तैनात करेंगे ताकि महिलाओं का गंतव्य स्थल के लिए उचित मार्गदर्शन कर सकें। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के मध्येनजर बस स्टेण्ड पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस स्टाफ की भी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन के पावन पर्व की मुख्यमंत्री की ओर से शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि यह भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व है। सरकार की इस पहल से महिलाएं और उनके बच्चों को अपने परिवारजनों के साथ त्यौंहार मनाने के लिए आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। 

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment