खाटू श्याम, वैष्णो देवी और अयोध्या जाने वालों के लिए Good News! DTC चलाएगा 17 रूटों पर 50 AC बसें

Published On: March 18, 2026
Follow Us
Good news for those traveling to Khatu Shyam, Vaishno Devi, and Ayodhya

खाटू श्याम, वैष्णो देवी और अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए दी खुशखबरी आई है। इन धार्मिक स्थानों पर जाने के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए AC बसें चलाई जा रही है। जिससे गर्मी के मौसम में यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो सके।

DTC (दिल्ली परिवहन निगम) अंतरराज्यीय कनेक्टिविटी को और अधिक मजबूत करने के लिए जल्द ही 17 मार्गों पर 50 पर्यावरण अनुकूल AC 12 मीटर बसों को चलाने की तैयारी कर रहा है। इन बसों का संचालन एसोसिएशन आफ स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग्स (एएसआरटीयू) द्वारा निर्धारित बेंचमार्क दरों के आधार पर किया जाएगा।

आपको बता दें कि अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं के विस्तार के तहत DTC ने पहले ही दिल्ली से बड़ौत (उत्तर प्रदेश) और सोनीपत, धारूहेड़ा, पानीपत (हरियाणा) जैसे प्रमुख मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू कर दिया है।

Aaj Ka Mousam 16 April: देशभर में आज कहां-कहां होगी बरसात, देखें ताजा अपडेट
Aaj Ka Mousam 16 April: देशभर में आज कहां-कहां होगी बरसात, देखें ताजा अपडेट

यात्रियों को मिलेगा फायदा?

इसके अलावा इंटर-स्टेट रूट को और मजबूत बनाने के लिए नानकसर-दिल्ली–गाजियाबाद बस टर्मिनल, दिल्ली–रेवाड़ी, दिल्ली–करनाल, दिल्ली–रोहतक, दिल्ली–अलवर और दिल्ली–जेवर जैसे रूटों पर भी बस सेवाएं शुरू करने की योजना है। इससे इन रूट पर रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों के साथ क्षेत्रीय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने में आसानी होगी।

मिलेगी बस

Aaj Ka Mousam
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल, देखें नई अपडेट

इस बारे में परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सरकार बेहतर बस कनेक्टिविटी के माध्यम से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की ओर कदम उठा रही है। इसी पहल के तहत दिल्ली से कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए नई बस सेवा शुरू करने की भी स्कीम बनाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि देश की राजधानी क्षेत्र में रहने वाले बड़ी संख्या में पूर्वांचली प्रवासियों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली और बिहार के बीच अंतरराज्यीय बस कनेक्टिविटी शुरू करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। इन सेवाओं को शुरू करने और दोनों क्षेत्रों के बीच कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए जल्द ही प्रदेशों के बीच समझौता ज्ञापन एमओयू करने की तैयारी चल रही है।

Aaj ka mousam
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 14 अप्रैल का कैसा रहेगा मौसम ! जाने अपने शहरों का हाल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment