हरियाणा मेंं ग्रुप डी कर्मचारी रिश्नवत लेते गिरफ्तार, 9 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

Published On: August 25, 2026
Follow Us
Group D employee arrested for taking a bribe in Haryana; caught red-handed accepting ₹9,000.

*नूंह, 25 अगस्त।* हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB) चरखी दादरी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला कल्याण कार्यालय, नूंह में तैनात ग्रुप-डी कर्मचारी को ₹9,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र जीत राम, निवासी वार्ड नंबर-03, बसंतगढ़, पलवल, के रूप में हुई है। आरोपी जिला कल्याण कार्यालय, नूंह में सेवादार (ग्रुप-डी) के पद पर तैनात था।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

*क्या था मामला -*
प्राप्त शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता से आरोपी ने उसकी तथा उसके मित्रों की वृद्धावस्था पेंशन लगवाने के एवज में ₹9,000 की अवैध रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर SV & ACB द्वारा जाल बिछाया गया। आरोपी मुकेश कुमार को ₹9,000 की रिश्वत राशि स्वीकार करते हुए मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई राजपत्रित अधिकारी एवं शैडो विटनेस की मौजूदगी में की गई। यह ट्रैप सीडीसी/इंस्पेक्टर फतेह सिंह, प्रभारी यूनिट SV & ACB, चरखी दादरी के नेतृत्व में लगाया गया। इस संबंध में FIR नंबर 32, दिनांक 25.08.2026, धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत थाना SV & ACB गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप की कार्रवाई में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया है। 

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment