Haryana: हरियाणा के सरकारी शिक्षकों के लिए ‘गुरु मित्र ऐप’ अनिवार्य, AI से होगा शिक्षण कार्य आसान

Published On: June 10, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी सरकारी शिक्षकों के लिए ‘गुरु मित्र ऐप’ डाउनलोड करना और उसका नियमित उपयोग अनिवार्य कर दिया है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों तथा सभी सरकारी स्कूलों के मुखियाओं को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार ‘गुरु मित्र ऐप’ एक एआई आधारित शैक्षणिक सहायता मंच है, जो शिक्षकों को पाठ योजना तैयार करने, शिक्षण सामग्री विकसित करने, मूल्यांकन कार्यों के प्रबंधन, शैक्षणिक कंटेंट निर्माण और कक्षा प्रबंधन में सहायता प्रदान करेगा। विभाग का दावा है कि इससे शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और डिजिटल शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल ऐप डाउनलोड करना पर्याप्त नहीं होगा। सभी शिक्षकों को इसका नियमित और प्रभावी उपयोग भी करना होगा। इसके लिए स्कूल प्रमुखों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि प्रत्येक शिक्षक ऐप इंस्टॉल कर शैक्षणिक गतिविधियों में इसका सक्रिय उपयोग करे।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment