गुरुग्राम यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम में 14 नए इंडस्ट्री आधारित कोर्स की करेगी शुरुआत

Published On: May 29, 2026
Follow Us

गुरुग्राम: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के तहत कौशल आधारित और रोजगार केंद्रित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ने बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 14 नए इंडस्ट्री आधारित कोर्स शुरू करने की घोषणा की है। इन कोर्सों का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक उद्योगों की जरूरतों के अनुसार तैयार करना और पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल प्रदान करना है।

नौकरी मिलने की संभावना में होगी बढ़ोतरी

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार नए कोर्स इस तरह तैयार किए गए हैं ताकि छात्रों को मल्टीडिसिप्लिनरी शिक्षा, रिसर्च के अवसर, नई तकनीकों की जानकारी और रोजगार से जुड़ी विशेषज्ञता मिल सके। इससे छात्रों को नौकरी मिलने की संभावनाएं बढ़ेगी।

Sports competitions organized at PTC Sunaria to mark National Sports Day.
पी.टी.सी. सुनारियां में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजय कौशिक ने कहा कि विश्वविद्यालय लगातार बदलते वैश्विक और औद्योगिक ट्रेंड के अनुसार अपने शैक्षणिक ढांचे को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य केवल अकादमिक शिक्षा देना नहीं, बल्कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है।

इन नए कोर्सों को किया गया शामिल

नए कोर्सों में मैनेजमेंट, साइकोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फॉरेंसिक साइंस, ह्यूमैनिटीज और डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए जा रहे प्रमुख कोर्सों में एमबीए (एग्जीक्यूटिव), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड – ट्रैवल एंड टूरिज्म), इंटीग्रेटेड एमएससी लाइफ साइंसेज, बीएससी ऑनर्स क्लिनिकल साइकोलॉजी, प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लिनिकल साइकोलॉजी और पीजीडी इन एजुकेशनल मैनेजमेंट एंड लीडरशिप शामिल हैं।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

इसके अलावा सूचना एवं संचार तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन एजुकेशन, एमए थिएटर स्टडीज, एमएससी फॉरेंसिक साइंस, एमएससी जियोग्राफी, एमए सोशियोलॉजी, एमए हिस्ट्री और एमएससी डिजास्टर मैनेजमेंट जैसे कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।

AI आधारित और इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड प्रोग्राम

विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन कोर्सों में छात्रों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, नई तकनीकों से जुड़ने का मौका और इंडस्ट्री एक्सपोजर मिलेगा। AI आधारित और इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड प्रोग्राम शुरू करने का उद्देश्य तेजी से बदलती तकनीकी और आर्थिक जरूरतों के अनुसार छात्रों को तैयार करना है। इसी के साथ विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

हरियाणा और एनसीआर क्षेत्र के कई विश्वविद्यालय इन दिनों इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार अपने कोर्स और पाठ्यक्रम में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी की यह पहल छात्रों को रोजगार और करियर के बेहतर अवसर देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment